Posts

Featured Post

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

Image
 एक चिंगारी नारी अभिमान की आवाज़ में कभी रीति में रिवाज़ में भक्ति है जो उस नारी को शक्ति जो उस चिंगारी को जितना भी उसे दबाओगे एक ज्वाला को भड़काओगे। उस अंतर्मन में शोर है बस चुप वो ना कमज़ोर है जितना तुम उसे मिटाओगे उतना मजबूत बनाओगे। बचपन में थामा था आंचल वो ही पूरक वो ही संबल तुम उसके बिना अधूरे हो तुम नारी से ही पूरे हो जितना तुम अहम बढ़ाओगे अपना अस्तित्व मिटाओगे। By- Dr.Anshul Saxena 

Disabled or Abled?

Image
  You call them disabled who are specially abled to keep their heart pure for everyone by ignoring your inability to see their ability. Dr. Anshul Saxena 

Autism Awareness Day

Image
 Today is World Autism Awareness Day.  God has blessed us with beautiful life. Let's make somebody's life better by understanding and accepting their differences.

ज्वाला शक्ति (Jwala Shakti)

Image
               ज्वाला शक्ति  आज का दिन एक विशेष दिन है। आज का दिन उस नारी शक्ति को सम्मान देने का दिन है जो हर दिन सम्मान की अधिकारी है।   आज का दिन ऐसे लोगों की सोच बदलने का दिन है जो नारी को अबला समझते हैं। लेकिन यही नारी जब कन्या के रूप में जन्म लेती है तो घर आंगन को खुशियों से भर देती है। जब पत्नी बनकर किसी के जीवन में जाती है तो एक मकान को घर बना देती है। मां बनकर किसी को जन्म देती है और जीवनदायिनी बन जाती है।   वह पुरुष क्या जो नारी का सम्मान ना करें। जो नारी स्वयं से पहले अपनों को रखती है।अपनी इच्छाओं को अपने दायित्वों के लिए त्याग देती है। लोग जीवन भर उसके कर्तव्यों को गिनाना नहीं भूलते। उसके अधिकारों और सम्मान का हनन करने वाली अपने पतन से भी नहीं डरते। आज की नारी ने पुरुषों से कंधे से कंधा मिला लिया है। क्या पुरुष भी नारी से कंधे से कंधा मिला पाएंगे? ईश्वर की ऐसी अद्भुत कृति को पूरे सम्मान के साथ हम सभी को शुभकामनाएं देना चाहिए🙏 समस्त नारियों और पुरुषों को जिनके जीवन में नारियों की अहम भूमिका है नारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 😊🙏 कुछ पंक्तियां नारी शक्ति को समर्पित:- ठगी

हौसला (Housla)

Image
 नमस्कार!  जीवन का दूसरा नाम एक संघर्ष है  जीवन में  सब कुछ  आसानी से नहीं मिलता। अक्सर  सफलता  संघर्ष के साथ ही आती है। यह पंक्तियां उन लोगों के लिए है जो जीवन में अनेकों चुनौतियों का सामना करते हैं और अनेकों प्रयास करने के बाद भी जिन्हें सफलता नहीं मिलती। जिस तरह आग में जलने के बाद सोना निखरता है उसी तरह से जो व्यक्ति में निरंतर संघर्ष करते रहने से हार नहीं मानता उसे सफलता का मीठा फल जरूर मिलता है। इसलिए बिना हार माने हर व्यक्ति को हौसला रखना चाहिए क्योंकि किसी ने सही कहा है मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत । हौसला (Housla) जागी हैं ये आंखें  अभी सोई नहीं है, देखे थे जो सपने  यहां वो अब भी पलते हैं। शोलों पे चलने से  वो नहीं डरते, आग की लपटों में जो  हर रोज़ जलते हैं।।

एक बाल ( Ek Baal ) Part- 2

Image
 एक बाल (Ek Baal ) Part - 2 अब तक आपने पढ़ा शलभ शर्मा सरकारी नौकरी में कार्यरत एक बहुत ही होनहार परंतु अंतर्मुखी स्वभाव का व्यक्ति था। उम्र से पहले ही झड़ते बालों से हुये गंजेपन के कारण किसी न किसी रूप में कई बार उसके मन को आहत होना पड़ा । कैसे और कब ये जानने के लिये पढ़ें।  एक बाल (भाग एक ) अब आगे पढ़ें सुधा के घर वाले शलभ के जवाब का इंतज़ार कर रहे थे क्योंकि सुधा ने विवाह के लिए हाँ कर दी थी। इस बात ने शलभ को हैरान कर दिया और उसने सुधा से एक बार और बात करने का मन बनाया। शलभ सुधा से मिला और उसने पूछा, " क्या तुम एक ऐसे इंसान को अपना जीवनसाथी बनाना चाहोगी जिसके सिर पर बाल ना हों?" इस पर सुधा ने कहा, " जीवन साथी वह है जो जीवन भर साथ निभाए। यदि किसी के बाद में बाल चले जाएं तब क्या साथ छोड़ दिया जाएगा?" इस बात पर शलभ को यह एहसास हुआ की सुधा अन्य लड़कियों से कितनी अलग थी और शायद वह उसके जीवन में एक अलग रंग भर देगी। अंततः सुधा और शलभ का विवाह हो गया। विवाह के दौरान ही शलभ ने किसी रिश्तेदार को कहते हुए सुना लड़का तो अच्छा है लेकिन अगर उसके सिर पर बाल होते तो कुछ और ही

एक बाल (Ek Baal) Part - 1

Image
 एक बाल ( Ek Baal ) Part-1 यह कहानी सरकारी पद पर कार्यरत शलभ शर्मा की है जो शुरू से ही होनहार और अंतर्मुखी स्वभाव का व्यक्ति था। दिनभर के काम से थके मांदे लौटे शलभ ने सोने से पहले अपनी अलमारी में से एक किताब निकाली और उसे लेकर आराम कुर्सी पर बैठ गया। किताब खोलते ही वह अपने अतीत के पन्ने कब पलटता चला गया उसे पता ही नहीं चला।  मानो कल की ही बात थी जब उसके विवाह का विज्ञापन अख़बार में निकाला गया था। पहले दो बार में कोई उपयुक्त वधु ना मिल पाने के कारण यह तीसरी बार था जब शलभ के विवाह के लिए विज्ञापन निकाला गया था।  शलभ अपने विवाह के प्रस्तावों को देख देख कर खींझ चुका था। अच्छी नौकरी और अच्छी पढ़ाई होने के बावजूद लड़कियां उससे मिलते ही उसे अस्वीकार कर देती थीं। वजह सिर्फ एक थी - शलभ का गंजापन। शलभ के बाल उम्र से पहले ही झड़ने लगे थे। जब वह पढ़ाई कर रहा था तब से ही वह आधा गंजा हो चुका था। तब से ही शलभ लोगों के तानों और मज़ाक का शिकार बनता चला आ रहा था। हद तो तब हो गई जब उसके किसी पड़ोसी ने यह कहकर चिढ़ाया, "अंकल कब तक विज्ञापन देते रहोगे? अब शादी का विचार छोड़ दो।" अभी शलभ 30 वर्ष

Ishq ki kashmkash ( इश्क़ की कश्मक़श)

Image
  क़श्मक़श इश्क़ की उसे समझाना क्या, जो बिन कहे सुन ले उसे बताना क्या,  जज़्बात की ज़ुबाँ तो लफ़्ज़ों से परे है, जो महसूस ना करे उसे जताना क्या।। Dr.Anshul Saxena 

Saajish

Image
  Saajish ए दिल ज़रा संभल इन्हें थाम के तू रख, धड़कनों की ख्वाहिशें सुनाया नहीं करते इनका तो काम है छुप-छुपके करेंगी आंखों की साज़िशें  बताया नहीं करते।।

गुज़रा ज़माना (Guzra Zamana)

Image
  गुज़रा ज़माना (Guzra Zamana) कहां गया वो गुज़रा जमाना, वो हंसना हंसाना खुशियां मनाना, अक्सर बनाकर फिर नया बहाना वो मिलना मिलाना बेवजह मुस्कुराना।।  दूर के रिश्तों को अपना बताना, शादी के घर में वो मजमे लगाना, मदद में जुट जाना फिर भी ना जताना, एक थाली में खाना और गप्पें लड़ाना।।  सिमटने लगे अब रिश्तों के दामन, फ्लैट बन गए घरों के वो आंगन, ऊंची दुकान पर फीके पकवान, झूठी तस्वीरों में नकली मुस्कान।।  तब झगड़े थे झूठे मुस्कानें सच्ची थीं , ए सी नहीं था पर गर्मियां अच्छी थीं, हम मिट्टी में खेले कपड़े भले थे मैले, मिल बांट के झेले थे सारे झमेले।।  समय के चक्कर ने हम सब को घेरा, लगता नहीं अब मेहमानों का डेरा, रख लो छुपा के यादों का ख़ज़ाना। आता नहीं जाकर गुज़रा ज़माना।। Dr. Anshul Saxena 

भाषा और बेटी (Bhasha Aur Beti)

Image
  जिस देश में जन्मी बड़ी हुई, कोने में छुप के खड़ी हुई, स्थान तलाशे वो अपना, कागज़ में सिमटी पड़ी हुई।। अपनों की पीढ़ी ठगती गई, ग़ैरों की भाषा बढ़ती गई, शिक्षा के जगत में पिछड़ गई, अपनों से जैसे बिछड़ गई।। तुम ठुकराओगे तो कौन अपनाएगा? लगातार तिरस्कार कब रुक पाएगा? भाषा और बेटी गर्व हैं सम्मान हैं, देश का ये गौरव देश का ये मान हैं, सत्य चुभेगा कड़वा लगेगा, अपने ही घर में ये पराई समान हैं।। Dr.Anshul Saxena 

एक सार/ Ek saar

Image
  जीवन का एक सार लिए, कुछ बातों का भार लिए, हम कड़वाहट को पीते हैं, और हंस के जीवन जीते हैं।। कुछ लोग यह जान नहीं पाते, क्या होते हैं रिश्ते नाते, बेवजह की गुत्थमगुत्थी में, वो हारे हैं या जीते हैं।। क्या लाये क्या ले जाओगे, जो बाँटोगे वो पाओगे, कभी-कभी दिल को चुप कर, हम होठों को सीते हैं।। और हंस के जीवन जीते हैं।। Dr. Anshul Saxena 

Khwaish ( ख्वाहिश)

Image
  ये उम्र ढल रही है एक शाम की तरह, मिट ना जाये रेत पर एक नाम की तरह, ख्वाइशों का परिंदा कुछ ऐसे उड़ रहा,  लत हो जैसे जीने की एक जाम की तरह।। Dr. Anshul Saxena 

माँ-बाप (Maa-Baap)

Image
              माँ-बाप माँ-बाप जिन्हें चलना बोलना सिखाते हैं, क्यों बड़े हो बच्चे उन से ही बड़े हो जाते हैं? जो निःस्वार्थ त्याग कर इनका जीवन बनाते हैं  क्यों उन की परवरिश पर बच्चे सवाल उठाते हैं? जब हम गिर जाते थे,  यही हमें उठाते थे। जब हम रुक जाते थे, यही हमें बढ़ाते थे। बच्चों का यह कहना दिल छलनी कर जाता है, अरे, आपको उठना बैठना भी नहीं आता है। जो बच्चों पे अपना जीवन लुटाते हैं लेते नहीं कुछ बस दुआएं दे जाते हैं उनकी सेवा से बच्चे क्यों हिचकिचाते हैं? उनके जीवन कैसे निजी हो जाते हैं? वो कभी नहीं थके, ताकि हम हँस सकें। वो कभी नहीं रुके, ताकि हम बढ़ सकें। उनका दिल बार-बार तार-तार हो जाता है, जब बच्चे कहें आपको इतना भी नहीं आता है। माँ-बाप का किया तो फ़र्ज बताते हैं, जो खुद करें उसे बार-बार जताते हैं। सब कुछ लुटा के जो बच्चों को बनाते हैं, क्यों वो ही दर-दर की ठोकरें खाते हैं? संभल जाओ लाडलों वक़्त है अभी, एक बार जो गए फिर ना आएंगे कभी, तब तुम समझोगे जुदाई क्या है? पूछते हो आपने किया ही क्या है? माँ-बाप  का कर्ज़ कभी चुका ना सकोगे, असम्मान कर कहीं मान प

तानाशाही (Tanashahi)

Image
  नौकर ये सरकार के या नौकरी सरकारी। गैर कानूनी काम करें कानून के अधिकारी। सरेआम धमकियां देते हैं बन बैठे तानाशाही। न्याय मांगने वालों पर अन्याय हो रहा भारी।।

खुदगर्ज़ (Khudgarz)

Image
   Khudgarz कर सोच समझकर हाल-ए-दिल बयां, सौदा करेगा फ़िर तेरे दर्द का जहाँ, पीठ चढ़ तेरी जो कद तेरा पूछें, उम्मीद क्या उनसे खुदग़र्ज़ हों जहां।।