Featured Post

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

Image
 एक चिंगारी नारी अभिमान की आवाज़ में कभी रीति में रिवाज़ में भक्ति है जो उस नारी को शक्ति जो उस चिंगारी को जितना भी उसे दबाओगे एक ज्वाला को भड़काओगे। उस अंतर्मन में शोर है बस चुप वो ना कमज़ोर है जितना तुम उसे मिटाओगे उतना मजबूत बनाओगे। बचपन में थामा था आंचल वो ही पूरक वो ही संबल तुम उसके बिना अधूरे हो तुम नारी से ही पूरे हो जितना तुम अहम बढ़ाओगे अपना अस्तित्व मिटाओगे। By- Dr.Anshul Saxena 

तालिबानी सोच (Talibani Soch)

 

     तालिबानी सोच

 नमस्कार!

इस दुनिया में हो रहे तालिबानी खेल को तो हम सभी देख रहे हैं लेकिन आश्चर्य और अफसोस उन लोगों के लिए होता है जो कहने को तो हिंदुस्तानी है मगर सोच से तालिबानी है।
मेरी पूरी कविता "तालिबानी सोच"को सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें। जय हिंद जय भारत🙏

 

Talibani Soch @expressionshub.co.in

लानत है उन गद्दारों पे,
जो प्यार करें हथियारों से,
जो पीठ में चाकू घोंपते हैं,
बदतर हैं वो हत्यारों से।।

कहते इस देश में डरते हैं,
आज़ादी-आज़ादी करते हैं,
असली आज़ादी का मतलब,
ज़रा पूछो उन अफ़गानों से।।

मुमकिन है जान बचा लें वो,
आतंकी खूनी मंजर से,
कैसे यह मुल्क़ बचाओगे?
कुछ उन झूठे मक्कारों से।।

जो कहने को हिंदुस्तानी हैं,
पर सोच से तालिबानी हैं,
हल ढूंढो कल ग़र बचना है
इनके आतंकी वारों से।।

           Dr.Anshul Saxena 



Comments

Popular posts from this blog

अभिलाषा: एक बेटी की

गृहणी (Grahani)

सुनहरा बचपन

उम्र और सोच- एक कहानी (Umra Aur Soch- Ek Kahani)

आजकल हर शख़्स व्यस्त है?

तानाशाही (Tanashahi)

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

अनोखे नौजवान (Anokhe Naujawan)

ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बहुत छोटी है

सच्चा गुरु (Sachcha Guru)