Posts

Featured Post

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

Image
 एक चिंगारी नारी अभिमान की आवाज़ में कभी रीति में रिवाज़ में भक्ति है जो उस नारी को शक्ति जो उस चिंगारी को जितना भी उसे दबाओगे एक ज्वाला को भड़काओगे। उस अंतर्मन में शोर है बस चुप वो ना कमज़ोर है जितना तुम उसे मिटाओगे उतना मजबूत बनाओगे। बचपन में थामा था आंचल वो ही पूरक वो ही संबल तुम उसके बिना अधूरे हो तुम नारी से ही पूरे हो जितना तुम अहम बढ़ाओगे अपना अस्तित्व मिटाओगे। By- Dr.Anshul Saxena 

रिश्ते (Rishte)

Image
  नमस्कार! आज साल का आखिरी दिन है और इस दिन मैं आप सभी के साथ एक छोटी सी लेकिन गहरी बात करना चाहती हूं। हमारे जीवन में हर रिश्ता एक मोती की तरह होता है और सारे मोती मिलाकर एक माला बनती है। यदि रिश्तो की माला में से एक मोती भी इधर उधर होता है तो पूरी माला बिखर जाती है। कभी-कभी लोग इन्हीं रिश्तो को अपनी सहूलियत से जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करते हैं। जिंदगी में रिश्ते बहुत अहमियत रखते हैं। रिश्ते बनाना बहुत आसान है लेकिन उन्हें निभाना थोड़ा कठिन। रिश्ते अक्सर बड़ी बातों पर नहीं परंतु छोटी-छोटी बातों से बिखर जाते हैं। याद रखिए यदि आप किसी के जीवन में अहमियत रखते हैं तो उस व्यक्ति की भी आपके जीवन में उतनी ही अहमियत होती है। जीवन बहुत छोटा है इसमें छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने की जगह नहीं होनी चाहिए।  शिकवे शिकायतों की बोझ को दिल से निकाल फेंकिये और नव वर्ष में नई शुरुआत कीजिए। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं🙏😊 एक दूजे की थाह लिए, दिल में मिलने की चाह लिए, फिर भी वो रिश्ते बिखर गए, जो छोटी बात पर ठहर गए।। रिश्तों को अग़र निभाना है, समझो भी ग़र समझाना है, सब समझ बात ये अग़र गए,

चलो चाय पर मिलते हैं

Image
      चलो कभी चाय पर मिलते हैं चलो कभी चाय पर मिलते हैं...☕जब कोई ऐसा कहता है तो वह केवल चाय नहीं पीना चाहता बल्कि आपके साथ वक्त बिताना चाहता है.. कुछ कहना चाहता है कुछ सुनना चाहता है। हमारे देश में चाय पर मिलना केवल चाय पीने का ही नहीं बल्कि मिलने का भी बहाना होता है। चाय पर मिलना यानी कि किसी से रूबरू हो अपने दिल की तमाम अनकही बातें  कहना भी होता है। चाय पीते पीते दो लोग न जाने कितनी बातें साझा कर जाते हैं। चाय की चुस्कियों के साथ न जाने कितनी योजनाएं बनती हैं कितनी बातें बनती हैं कितने दिल जुड़ते हैं और कितने रिश्ते बनते हैं । तो फिर चलिए कभी चाय पर मिलते हैं।🤩☕ कड़वाहट पत्ती सी छनती है, रिश्ते चीनी से घुलते हैं, जब कोई दिल से कहता है, चलो चाय पर मिलते हैं।। कभी कड़वी यादें बिसराते, कभी दूरी दिल की सिलते हैं, जब कोई दिल से कहता है,  चलो चाय पर मिलते हैं।। कभी कुछ कहते कभी सुनते हैं, बातों में बातें बुनते हैं, जब कोई दिल से कहता है, चलो चाय पर मिलते हैं।।

सफ़र - उम्र का

Image
 सफ़र - उम्र का नमस्कार🙏  परिवर्तन तो संसार का नियम है और बदलते वक्त के साथ उम्र में आया परिवर्तन भी उस ही नियम का हिस्सा है। लेकिन हममें से अधिकांश लोग अधिकतर वक्त के साथ आए उम्र के परिवर्तन को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। चाहे वह परिवर्तन खुद का हो या अपनों का हो। परंतु वक्त ही वक्त के साथ हमें इस परिवर्तन के लिए सहज होना सिखा देता है। यही सहजता परिवर्तन की गरिमा को बढ़ा देती है और जारी रहता है सफर -उम्र का। इस सफर की श्रंखला अगली कविता तक जारी रहेगी। वक्त की स्याही में जब, उम्र यह घुल जाएगी, कुछ तजुर्बों की लकीरें, चेहरे पे भी ले आएगी। दिन तो कब का ढल चुका यह शाम भी ढल जाएगी चांद यौवन का ढलेगा चांदनी रह जाएगी।।

श्रद्धांजलि- सीडीएस बिपिन रावत

Image
 श्रद्धांजलि- सीडीएस बिपिन रावत मान यान का ध्वस्त हुआ, देश का सूरज अस्त हुआ, नितदिन जो तेज दमकता था, किसी और लोक ही निकल गया। हम कृतज्ञ करबद्ध खड़े हैं, शब्द भी मौन निशब्द पड़े हैं, दुश्मन भी जिस को छू ना सका, उसे काल चक्र ही निगल गया। संपूर्ण जगत का जल मानो, नैन नीर में बदल गया, हिमखंड सा वीर सपूत देश का, मां की गोद में पिघल गया। By- Dr.Anshul Saxena 

Dard - E - Dil ( दर्द ए दिल)

Image
  Dard - E - Dil ( दर्द ए दिल) ज़िंदगी जब मर्ज़ बन जाए तो कोई क्या करे? जीना भी अगर फ़र्ज़ बन जाए तो कोई क्या करे? कहते हैं हर मर्ज़ की दवा होती है, दवा ही अगर दर्द बन जाए तो कोई क्या करे।।

तालिबानी सोच (Talibani Soch)

Image
       तालिबानी सोच  नमस्कार! इस दुनिया में हो रहे तालिबानी खेल को तो हम सभी देख रहे हैं लेकिन आश्चर्य और अफसोस उन लोगों के लिए होता है जो कहने को तो हिंदुस्तानी है मगर सोच से तालिबानी है। मेरी पूरी कविता "तालिबानी सोच"को सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें। जय हिंद जय भारत🙏   लानत है उन गद्दारों पे, जो प्यार करें हथियारों से, जो पीठ में चाकू घोंपते हैं, बदतर हैं वो हत्यारों से।। कहते इस देश में डरते हैं, आज़ादी-आज़ादी करते हैं, असली आज़ादी का मतलब, ज़रा पूछो उन अफ़गानों से।। मुमकिन है जान बचा लें वो, आतंकी खूनी मंजर से, कैसे यह मुल्क़ बचाओगे? कुछ उन झूठे मक्कारों से।। जो कहने को हिंदुस्तानी हैं, पर सोच से तालिबानी हैं, हल ढूंढो कल ग़र बचना है इनके आतंकी वारों से।।            Dr.Anshul Saxena 

Lafz aur zazbaat

Image
लफ्ज़ और जज़्बात लफ्ज़ लबों पर रहते हैं, जज़्बात दिलों से बहते हैं, तुम क्या ढूंढोगे लफ्ज़ों में, जज़्बात जो दिल के कहते हैं।।

स्वामी विवेकानंद : सुविचार (Swami Vivekananda Suvichaar)

Image
  भारतीय संस्कृति व दर्शन को जन जन तक पहुंचाने वाले सनातन अध्यात्म चेतना के प्रतीक, प्रकाण्ड विद्वान, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन🙏 आइए स्वामी जी के कुछ अनमोल सुविचारों पर प्रकाश डालते हैं। "एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ। " "सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।" "उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।।" "हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।" ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है। "जब तक जीना है, तब तक सीखना है, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है"

सावन (Saawan)

Image
                           सावन   भीगी सी रुत में वो सावन बरसना। मतवाली हो फिर धरा का महकना।। तृप्ति दे तपती धरा की तपन को, वो ठंडी पवन और मेघों का गरजना।। वो बारिश की बूंदों का मिट्टी पर पड़ना , वह सोंधी सी खुशबू का हौले से उड़ना, कोयल और मैना का खिल के चहकना, पत्तों के झुरमुट में उड़ के सिमटना, भीगी सी रुत में वो सावन बरसना। मतवाली हो फिर धरा का महकना।। वो सतरंगी रंगों का नभ में निखरना, अनुपम छटा का धरा पर बिखरना, काली घटा का घुमड़ कर बरसना, तृप्ति ले बिसरा दे चातक तरसना।। भीगी सी रुत में वो सावन बरसना। मतवाली हो फिर धरा का महकना।। वो नन्हे से बीजों में कोपल का फटना, वह बूंदों से जल में तरंगों का उठना, वो प्रेमी के दिल में उमंगें उभरना, मनमोहक मयूरा को भाये थिरकना।। भीगी सी रुत में वो सावन बरसना। मतवाली हो फिर धरा का महकना।।

मन की आवाज़ (Man Ki Awaaz)

Image
            मन की आवाज़ आप लोगों ने यह बखूबी सुना होगा कि  सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग। यह रोग तो कोरोना के रोग से भी बड़ा है। सही ग़लत छोड़कर लोगों की परवाह कई बार आपको आगे बढ़ने से रोकती रहती है। आखिर यह परवाह कितनी उचित है? उतनी ही जब तक आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकें। आपकी अंतरात्मा कभी आपसे झूठ नहीं बोलती। सामाजिक दबाव में इतना मत आइये कि आप सही गलत का अंतर भूल जाएं। दोस्तों बाहर बहुत शोर है कभी इत्मीनान से बैठिए और खुद से बातें कीजिए। सही ग़लत की सारी परतें खुद-ब-खुद  खुल जाएंगी।🙏 इतना तो उजाला रखो तुम, कि अपनी परछाई दिखाई दे। बस उतना ही सुनना लोगों की, कि अपनी आवाज़ सुनाई दे।।

कोरोना स्वाहा (Corona Swaha)

Image
 कोरोना स्वाहा (Corona Swaha) तैर हवा में आता तू, कौन सा बैर निभाता तू, अत्याचारी दे बीमारी, तू ले आया संकट भारी। दानव सा रूप बदलता तू, चुपके से जीवन छलता तू, तू खेल रहा है भावों से, और जीत रहा है हर पारी। माना घनघोर अंधेरा है, हर रात के बाद सवेरा है, तू अभिमानी कर मनमानी, भेष बदलता विषधारी।। हम सावधान है तैयारी, ईश्वर से हर शक्ति हारी, तेरी हार की कर ली अज्ञारी, स्वाहा तू अब तेरी बारी।। Dr.Anshul Saxena 

कारोबार (Karobaar)

Image
       कारोबार (Karobaar) बीते हुए वक्त से क्यों प्यार करती है, मासूमियत को छीन समझदार करती है, मुनाफ़े में देती दिल का सुकून मुझे, मेरी जिंदगी यादों का कारोबार करती है।। कभी रूठती मुझसे तो कभी प्यार करती है, ख्वाहिशों में खुशियों की दरक़ार करती है, कभी देती नक़द तो कभी उधार करती है, मेरी जिंदगी यादों का कारोबार करती है।। सो जाऊं मैं फिर भी जतन हज़ार करती है, ख्वाब में दस्तक यह बार-बार करती है, नींद ले फिर ख़्वाब दे सौदा करे ऐसा, मेरी ज़िंदगी यादों का कारोबार करती है।। Dr.Anshul Saxena 

कोरोना ने सरेआम कर दिया (Corona ne Sareaam kar Diya)

Image
      कोरोना ने सरेआम कर दिया जो गले मिलने से क़तराते थे, दिलों में थी दूरी पर हाथ मिलाते थे, उस दूरी को बस खुलेआम कर दिया। कोरोना ने सब सरेआम कर दिया।। वो अब भी नज़र मिलाते नहीं हैं, दिल की गिरह को मिटाते नहीं हैं, वक़्त दें जब वक़्त है पर.. वक़्त नहीं है खामखाँ क्यों काम को बदनाम कर दिया। कोरोना ने सब सरेआम कर दिया।। दर्द में भी दर्द को क्यों बांटते हैं लोग, सब जल रहा फिर राख को क्यों छाँटते हैं लोग, लालच की चिंगारी क्यों बुझती नहीं है इंसान ने इंसान को शैतान कर दिया कोरोना ने सब सरेआम कर दिया।। गली कूचे कस्बों को वीरान कर दिया, ये कोरोना ने कैसा क़त्ले-आम कर दिया।। Dr. Anshul Saxena  Corona Ne Sareaam Kar Diya

हमारी माधुरी ( Humari Madhuri )

Image
 हमारी माधुरी  मधु से मधुर हैं माधुरी🍯         बस धीरे से मुस्कायें😍 नृत्य कला बेजोड़ है इनकी💃🏽 भाव भंगिमा भायें।।👌 देवी गौरी चंद्रमुखी,👸 मोहिनी सी अदाएं,🧚‍♀️ भोली सी सूरत , आंखों में मस्ती, दूर खड़ी शर्माएं। आय हाये🙆‍♀️ कोई प्रेम प्रतिज्ञा ले बैठा, कोई देवदास बन जाएं, क्या राम लखन क्या थानेदार, कोई आपको भूल ना पाएं।। दिल है दिल तो पागल है,💗 वो कैसे यह बतलायें? राजा साजन राजकुमार, आपसे पूछना चाहे, कि हम आपके हैं कौन? अब कौन उन्हें समझाए।। धक धक धड़के कितने दिल,💓 धड़कन काबू ना कर पाए, टूटे दिल की धड़कन को,💔 श्री राम ही पार लगाये।।👨‍⚕️ आजा नचले जब आप कहें, तब पैर थिरकते जाएं,💃🏽 ना आप सा कोई अब तक था, कोई आप सा ना बन पाए।।🙏 जब भारत छोड़कर आप गयीं, बस चाहा लौट के आ जाएं सूना था फिल्म जगत ऐसे बिन लौ के दीपक हो जाए।।🔥 मुद्दत से एक तमन्ना है कभी आप से हम भी मिल पाएं, बड़े बड़े हैं फैन मगर, कभी हम भी नज़र में आएं।।🙏

अभी बाक़ी है (Abhi baaki hai)

Image
                  अभी बाक़ी है ज़िंदगी जीने का सबब अभी बाक़ी है, ज़िंदगी में ज़िंदगी का सबक अभी बाक़ी है, आसाँ तराशना मिट्टी के जिस्म को, रूह तराशिये वो चमक अभी बाक़ी है। ABHI BAAKI HAI जैसा कि हम सभी जानते हैं कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने हमारे देश को हिला कर रख दिया। जीवन के इस उतार-चढ़ाव ने बहुत कुछ सिखाया है लेकिन अब भी बहुत कुछ सीखना बाक़ी है।  दूसरों से आगे निकलने की होड़, दूसरों की सरीक़त करना अब रोकना होगा। इस सरीक़त को रोकना अभी बाक़ी है। जो भगवान ने दिया है उतने में ही खुश रहना सीखना अभी बाक़़ी है। क़हर बरपाते कोरोना ने जो सबक दिया है उस सबक को सीखना अभी बाक़ी है। छोटी सी ज़िंदगी बार-बार नहीं मिलती। शिकवे शिकायत छोड़ें  ज़िंदगी जीना अभी बाक़ी है ।