ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बहुत छोटी है


ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बहुत छोटी है

Motivational Hindi poem about life- E zindagi Teri Umra Bahut Choti hai @epressionshub



तू कभी हंसती है 
तो कभी रोती है
ए ज़िंदगी तेरी
उम्र बहुत छोटी है।


भुला दो सारे शिकवे गिले
जो अपने हो उन्हें लगा लो गले
जी भर के जी लो आज अभी
क्या पता कल मिले ना मिले
कल की ना दे ख़बर सपने मग़र बोती है
ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बड़ी छोटी है।।


किसी से रूठे हो तो उसे मना लो
दिल में हो प्यार तो उसे जता दो
क्या लिया क्या दिया ये हिसाब छोड़कर
जो हो तुम्हारे पास बेहिसाब लुटा दो
कर लो अगर क़दर तो आंसू भी मोती है
ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बहुत छोटी है।।

Dr.Anshul Saxena


Comments

Nishant said…
कर लो अगर क़दर तो आंसू भी मोती है beautiful line
Shreedhar said…
basic philosophy of life. Nice poem..
Thank you so much!😊🙏

Popular Posts

हर घर तिरंगा ( Har Ghar Tiranga)

गृहणी (Grahani)

बेटियाँ (Betiyan)

होली है (Holi Hai)

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

तानाशाही (Tanashahi)

सलीक़ा और तरीक़ा (Saleeka aur Tareeka)

अभिलाषा: एक बेटी की

सम्मान- रिश्तों का(Samman Rishton Ka)

सुकून (Sukoon)