Posts

Showing posts with the label Articles

अहम का वहम (Aham ka Vaham)

Image
 अहम ने यह वहम पाल रखा है  कि सब कुछ मैंने संभाल रखा है।  अहम का वहम क्या आप एक ऐसी यात्रा के बारे में जानते हैं जिसका कोई अंत नहीं है यदि कोई अंत है तो वह है सिर्फ और सिर्फ पछतावा। उस यात्रा को यानी उस ट्रिप को कहते हैं ' EGO TRIP' EGO TRIP क्या है? कुछ लोग अक्सर इस यात्रा पर अपना एक झूठा अहम लेकर निकल पड़ते हैं और इस अहम को पूरा करने के लिए वह किसी भी हद तक सामने वाले को चोट पहुंचाने से पहले या उसे कोई हानि पहुंचाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते।  ऐसे लोग अपने अहम में इतने अंधे हो जाते हैं कि उन्हें इसके सिवा कुछ नहीं दिखाई देता। ऐसे लोग सदैव खुद को सही मानते हैं और वे सोचते हैं कि जैसे सब वो ही जानते हैं और सारी परिस्थितियों को उन्होंने संभाल रखा है। अहम तो महाज्ञानी परम शक्तिशाली रावण का भी नहीं टिका था। ईश्वर ऐसे खोखले अहंवादियों को सद्बुद्धि दे। इस संसार में सब कुछ वैसे ही चलेगा जैसे चलता है। इस दुनिया को चलाने वाला कोई अहमवादी नहीं वरन परमपिता परमेश्वर है।  जय श्री राम!🙏 By: Dr.Anshul Saxena 

Never Judge a Book by its Cover

Image
  Never Judge a Book by its Cover  एक बार एक 24 साल का लड़का ट्रेन में अपने पिता के साथ यात्रा कर रहा था। वह बहुत ही उत्तेजित और उत्साहित था। इस ट्रेन में उनके साथ एक दंपति बैठा हुआ था। वह लड़का बार-बार खिड़की से बाहर देखकर अत्यंत खुश हो रहा था। अचानक से वह लड़का जोर-जोर से ताली बजाकर उत्साहित होता हुआ बोल पापा देखिए पेड़ पीछे जाते जा रहे हैं और हम आगे जा रहे हैं। उसके पिता मुस्कुरा दिए लेकिन साथ बैठे दंपति को बहुत ही आश्चर्य हुआ। कितना बड़ा लड़का किस तरह से बच्चों की तरह व्यवहार कर रहा है?  लेकिन वह दंपति चुपचाप बैठा उस लड़के को देखता रहा। थोड़ी देर बाद ही वह लड़का फिर से उत्साहित होकर अपने पिता से बोा पापा देखिए बादल हमारे साथ-साथ चल रहे हैं। अब इस बार उसे दंपति से रहा नहीं गया और उन्होंने उसे लड़के के पिता से कहा की आप अपने बेटे को किसी डॉक्टर को क्यों नहीं दिखाया। इतनी बड़ी उम्र में भी यह कैसी बच्चों जैसी हरकतें कर रहा है और आप सिर्फ मुस्कुरा रहे हैं। इस पर उसे लड़के के पिता ने उसे दंपति से कहा कि हम अभी डॉक्टर क्या से ही आ रहे हैं। आपसे कुछ दिनों पहले तक यह लड़का ब्ल...

सम्मान- रिश्तों का(Samman Rishton Ka)

Image
          सम्मान रिश्तों का   घर में दो रोटी ज्यादा बन जाएं, चलेगा। सब्जी की जगह दाल बन जाए ,चलेगा। झाड़ू पोंछा लेट हो जाए,चलेगा। बिना बात का झगड़ा नहीं चलेगा😐 आज की मेरी पोस्ट उन पुरुषों के लिए है जो अपने अहम, ना समझी और तुनक मिजाजी में अपने परिवार में कड़वाहट घोल देते हैं। घर आँगन है कोई जंग का मैदान नहीं है  वह आदमी ही क्या जिसे रिश्तो का मान नहीं है यह घर है हर बात सहज होनी चाहिए बात बे बात ना बहस होनी चाहिए छोटी-छोटी बातों पर बात मत बढ़ाइए घर को घर रहने दें अखाड़ा मत बनाइए अरे तुम किससे लड़ रहे हो? किसको जता रहे हो? जो खुद नहीं सीखे वह किसी और को सिखा रहे हो। अगर कुछ सामान पड़ा है तुम उठा लो अगर खाना लेट हो गया है तो किचन में जाकर थोड़ा हाथ बँटा लो। अगर सब्जी में नमक कम है तो थोड़ा ऊपर से मिला लो, और अगर ज्यादा है तो थोड़ा घी मिला लो अब सामने वाले ने जानबूझकर तो गलती नही करी होंगी न तो तुम किसको समझा रहे हो? बात में बात नहीं पर झगड़ा लगा रहे हो दिलों की कड़वाहट को साफ कीजिए  छोटी-मोटी गलतियों को माफ कीजिए ऐसे ना घर चलते है...

सुकून (Sukoon)

Image
                          सुकून सुकून एक वह अनमोल खजाना है जो किसी को मिल जाए तो उसके आगे चांदी सोना रुपये पैसे का भी कोई मोल नहीं क्योंकि सुकून को पा सकते हैं खो सकते हैं लेकिन खरीद नहीं सकते। कितनों का यही दर्द कितनों का यही ग़म। ढूंढे जिसे ज़माना मिलता है ज़रा कम। हंसना यहीं रोना यहीं, पाना यहीं खोना यहीं, ना चांदी जहाँ सोना नहीं। दिल का सुकून होना वहीं।। आज उम्र के इस पड़ाव पर हम सभी की जिंदगी चक्की की तरह चलती है। जहां हमें सुकून ढूंढना पड़ता है और जब यह मिलता है तब वह किसी खजाने से कम नहीं लगता। एक ज़माना था जब यह हमेशा ही हमारे पास रहता था। जब दिल में उमंग थी कुछ पाना जुनून था बचपन के थे वो दिन जब दिल का सुकून था। अंत में मैं बस यही कहना चाहूंगी

समझ दिल की (Samajh Di Ki)

Image
   समझ दिल की (Samajh Di Ki) यह जिंदगी भी बड़ी अजीब है। ग़ौर से देखो तो प्यार के लिए कम पड़ जाती है और नफ़रत के लिए बहुत बड़ी लगती है। कमाल की बात तो यह है कि हम जिंदगी भर उन्हीं लोगों से लड़ने में मनमुटाव में उलझे रहते हैं जो हमारे आसपास होते हैं या हमारे बेहद करीब होते हैं। सच तो यह है कि इस दिखावे की दुनिया में आपको सच्चे लोग मिल जाएं तो ख़ुद को बहुत ख़ुशकिस्मत समझ लो। कोई ऐसा जो आपको सुनता हो, आपकी फ़िक्र करता हो, आपसे आपके दिल का हाल पूछता हो तो उसे ज़िंदगी भर संजो कर रखिएगा। ऐसी रिश्तों की क़द्र करिएगा जो आपको आप जैसे हैं वैसे अपनाते हैं, जो आपको छोटी-छोटी बातों के लिए आंकते नहीं है, जो आपसे दिल से जुड़ते हैं स्वार्थ से नहीं। ठीक ही है कि कहाँ दर्द कम होता है किसी के हाल पूछने से बस तसल्ली हो जाती है कि कोई अपना है। आपको पता है कभी-कभी दिल दिमाग से ज्यादा समझदारी से काम करता है। वह खुद को हल्का रखने के लिए लोगों के दिखावे को समझते हुए भी नजरअंदाज़ कर देता है।😄 करो महफ़ूज़ वो रिश्ता जो मिल के हाल लेता है। जहां तुम डगमगाते हो तुम्हें वह ढ़ाल देता है। बड़ा नादान है य...

बिकाऊ रिश्ते (Bikau Rishte)

Image
 बिकाऊ रिश्ते   आज का ज़माना पहले से कुछ अलग है। महंगाई के इस दौर में हर चीज महंगी बिकती है। इस सूची में रिश्ते भी शामिल हैं। जितना महंगा रिश्ता उतनी मेहमान नवाज़ी।  पहले ज़माने में सुविधाएं भले ही कम थी लेकिन रिश्तों में ठहराव और गहराई होती थी। मिलना जुलना औपचारिक नहीं होता था। त्योहारों में खोखला पन नहीं था। पहले सामने झगड़े होते थे लेकिन मनमुटाव क्षणिक होता था। दिलों की मिठास कम नहीं होती थी। अब दिलों की खटास दिखावे की चाशनी में परोसी जाती है। कह सकते हैं कि  दिल में अब नमी नहीं है  पर दिखावे में कमी नहीं है। जिसको यह बात अभी तक समझ ना आई हो तो नासमझ होना ही बेहतर है। नासमझी ही बेहतर है ना होना समझदार  समझ गए तो समझोगे रिश्तों का व्यापार आज के समय में महाकवि तुलसीदास जी का कथन हमेशा याद रखना चाहिए आवत ही हरषै नहीं नैनन नहीं सनेह।  तुलसी तहां न जाइये कंचन बरसे मेह। जिस समूह में शिरकत होने से वहां के लोग आपसे खुश नहीं होते और वहां लोगों की नजरों में आपके लिए प्रेम या स्नेह नहीं है, तो ऐसे स्थान या समूह में हमें कभी शिरकत नहीं करना चाहिए, भले ही वहां स...

माँ- जीवन दायिनी (Maa - Ek Jeevan Dayini)

Image
 माँ - एक जीवन दायिनी एक स्त्री जब एक जन्म देती है तब दूसरा जन्म लेती है- जिसे ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना कहते हैं यानी कि एक माँ । स्त्री का यह दूसरा जन्म उसके अंदर एक अद्भुत परिवर्तन लाता है। एक साधारण स्त्री निश्चल भाव से ओतप्रोत हो जाती है.. निस्वार्थ स्नेह, वात्सल्य, प्रेम और त्याग की मूरत बन जाती है। माँ के ऊपर तो दुनिया के समस्त काव्य ग्रंथ भी कम पड़ जाएंगे लेकिन फिर भी कुछ पंक्तियां एक मां का लिए 🙏 माँ ही जीवन दायिनी, स्नेह त्याग का रूप। माँ से पूजा आरती, माँ ही मंगल धूप। माँ ही शीतल छांव है, जीवन ये कड़कती धूप। सब बदले संसार में, माँ ना बदले रूप। माँ केवल एक जीवनदायिनी नहीं है बल्कि भविष्य निर्माता भी है। एक माँ ही कच्ची मिट्टी के समान अपने बच्चों में गुण, संस्कार, शिक्षा और व्यवहार की नींव  डालती है। एक बार अपने बच्चों को अच्छे से अच्छा जीवन देने के लिए ना केवल अपनी नींद बल्कि अपने सपने भी हंसते हंसते न्योछावर कर देती है। दुनिया के लिए माँ एक माँ होती है लेकिन बच्चों के लिए उनकी माँ ही दुनिया होती है। माँ से शिक्षा,मिलते गुण, संस्कार व्यवहार। माँ से बनता मायका, माँ ...

क़ाश (Kaash)

Image
 क़ाश   हर इंसान की अपने जीवन में कोई ना कोई ख़्वाहिश होती है कोई ना कोई सपना होता है या कुछ पाने की आरज़ू होती है। वो सपने ख्वाहिशें या आरज़ू- कुछ पूरी होती है और कुछ हमेशा के लिए अधूरी रह जाती हैं। मुट्ठी भर लोग ही शायद ऐसे होंगे जिन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें जीवन में सब कुछ मिला है और उनका कोई सपना अधूरा नहीं रहा। हम में से ज्यादातर लोग जीवन की भागा दौड़ी में आगे बढ़ते रहते हैं और अक्सर पीछे छूट जाते हैं हमारे कुछ अधूरे सपने कुछ अधूरी ख्वाहिशें कुछ अधूरी आरज़ू और साथ में रह जाता है काश। कभी-कभी सही समय पर सही निर्णय ना लेना या निर्णय लेने के बाद भी यह सोचते रहना कि वह सही था या नहीं?🤔 काश यह किया होता तो ऐसा होता काश वह किया होता तो ऐसा होता। अक्सर इस तरह के कुछ विचार जीवन में इंसान को दो राहे पर खड़ा कर देते हैं और साथ में रह जाता है काश। कभी-कभी इंसान जीवन में सबसे अनमोल चीजों की कद्र करना भूल जाता है जो हैं वक्त और अपने रिश्ते। जब दोनों हाथ से निकल जाते हैं तब रह जाता है सिर्फ़ काश। प्रस्तुत है चार पंक्तियां काश कभी ज़ुबाँ तो कभी दिल में एक राज़ रहता है, छोटी-छोटी ...

आत्महत्या (Atm-hatya)

Image
       आत्महत्या     नमस्कार!🙏 आज की है पोस्ट उन सभी बच्चों और युवाओं के लिए है जो अपने अनमोल जीवन के महत्व को नहीं समझते। जो छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाते हैं टूट जाते हैं। जिन्होंने जीवन में अभी संघर्ष आरंभ भी नहीं किया होता वो इतनी जल्दी हार जाते हैं अपना जीवन समाप्त करने की चेष्टा करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि जीवन ईश्वर का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है जिसे हमें सहेज कर रखना चाहिए। हमारा जीवन एक बार इस संसार में आने के बाद सिर्फ हमारा नहीं होता। हमारा जीवन हम सब से जुड़े हुए व्यक्तियों से जुड़ा हुआ होता है। आपके जीवन का महत्व आप के साथ साथ आप से जुड़े व्यक्तियों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। संसार में भले ही हर व्यक्ति अकेले आता है और अकेले जाता है लेकिन समाज में हम सभी एक दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं। हम सभी के लिए इन रिश्तों का बंधन हमारे जीवन का आधार बन जाता है। तो उस जीवन पर केवल अपना अधिकार समझते हुए आजकल के बच्चे और युवा अपने हाथों से उसे समाप्त करने की चेष्टा क्यों करते हैं? आज आप सभी से मेरा अनुरोध है कि अपने जीवन के महत्व को समझ...

Sashakt Naari ( सशक्त नारी)

Image
 सशक्त नारी एक नारी के जीवन के विविध रंग जितने दिखते हैं उससे कहीं अधिक गहरे होते हैं। नारी का अस्तित्व उसकी योग्यता या अयोग्यता को सिद्ध नहीं करता बल्कि जीवन में उसके द्वारा किए गए त्याग और उसकी प्राथमिकताओं के चुनाव को दर्शाता है। कहते हैं जीवन में सपना हो तो एक ज़िद होनी चाहिए और इस ज़िद पर डट कर अड़े रहना होता है। लेकिन एक नारी कभी सपने हार जाती है तो कभी सपनों को पूरा करने में अपने हार जाती है। नारी तो कभी अपने बच्चों में अपने सपने ढूंढ लेती है तो कभी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाकर अपनी खुशियों का बहाना ढूंढ लेती है। ऐसे में कभी कभी वह परिस्थितियों से छली जाती है तो कभी अपनों से ठगी जाती है। नारी के त्याग को उसकी कमज़ोरी समझने वालों के लिए  प्रस्तुत हैं मेरी यह चार पंक्तियां- ज़िद थी उड़ान की मगर अड़ नहीं पाई, मतलबी चेहरों को कभी पढ़ नहीं पाई, तुम क्या हराओगे उसे जो हर हार जीती है, अपनों की बात थी तो बस लड़ नहीं पाई।।

सकारात्मकता और नकारात्मकता - एक अंतर्द्वंद् (A Conflict)

Image
  सकारात्मकता और नकारात्मकता - अंतर्द्वंद् (A Conflict) प्रत्येक व्यक्ति के मस्तिष्क में प्रतिदिन एक द्वंद सा रहता है। अक्सर यह द्वंद सकारात्मकता और नकारात्मकता के मध्य होता है।  यह सकारात्मकता और नकारात्मकता परस्पर जल और अग्नि के समान होते हैं। जल जो शीतलता देता है अग्नि जो यदि दहक जाए तो सब दहन कर देती है। इस द्वंद में यदि जल की मात्रा अधिक हो तो वह अग्नि को बुझा देता है पर यदि अग्नि की मात्रा अधिक हो तो वह जल को सुखा देती है। क्या आप जानते हैं कि आपके अंदर होने वाले इस सकारात्मकता और नकारात्मकता के द्वंद में कौन विजयी होता है। इस द्वंद में वही विजयी होता है जिसकी मात्रा को आप बढ़ावा देते हैं। दोस्तों अपने अंदर की नकारात्मकता की अग्नि को इतना मत बढ़ने दीजिए कि वह आपके अंदर की जल रुपी सकारात्मकता को भी सुखा दे और सब दहन कर दे। स्वयं भी सकारात्मक रहिये और औरों को सकारात्मकता की शीतलता प्रदान कीजिए। Be positive and let the positivity win inside you.

रिश्ते (Rishte)

Image
  नमस्कार! आज साल का आखिरी दिन है और इस दिन मैं आप सभी के साथ एक छोटी सी लेकिन गहरी बात करना चाहती हूं। हमारे जीवन में हर रिश्ता एक मोती की तरह होता है और सारे मोती मिलाकर एक माला बनती है। यदि रिश्तो की माला में से एक मोती भी इधर उधर होता है तो पूरी माला बिखर जाती है। कभी-कभी लोग इन्हीं रिश्तो को अपनी सहूलियत से जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करते हैं। जिंदगी में रिश्ते बहुत अहमियत रखते हैं। रिश्ते बनाना बहुत आसान है लेकिन उन्हें निभाना थोड़ा कठिन। रिश्ते अक्सर बड़ी बातों पर नहीं परंतु छोटी-छोटी बातों से बिखर जाते हैं। याद रखिए यदि आप किसी के जीवन में अहमियत रखते हैं तो उस व्यक्ति की भी आपके जीवन में उतनी ही अहमियत होती है। जीवन बहुत छोटा है इसमें छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने की जगह नहीं होनी चाहिए।  शिकवे शिकायतों की बोझ को दिल से निकाल फेंकिये और नव वर्ष में नई शुरुआत कीजिए। आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं🙏😊 एक दूजे की थाह लिए, दिल में मिलने की चाह लिए, फिर भी वो रिश्ते बिखर गए, जो छोटी बात पर ठहर गए।। रिश्तों को अग़र निभाना है, समझो भी ग़र समझाना है, सब समझ बात ये...

चलो चाय पर मिलते हैं

Image
      चलो कभी चाय पर मिलते हैं चलो कभी चाय पर मिलते हैं...☕जब कोई ऐसा कहता है तो वह केवल चाय नहीं पीना चाहता बल्कि आपके साथ वक्त बिताना चाहता है.. कुछ कहना चाहता है कुछ सुनना चाहता है। हमारे देश में चाय पर मिलना केवल चाय पीने का ही नहीं बल्कि मिलने का भी बहाना होता है। चाय पर मिलना यानी कि किसी से रूबरू हो अपने दिल की तमाम अनकही बातें  कहना भी होता है। चाय पीते पीते दो लोग न जाने कितनी बातें साझा कर जाते हैं। चाय की चुस्कियों के साथ न जाने कितनी योजनाएं बनती हैं कितनी बातें बनती हैं कितने दिल जुड़ते हैं और कितने रिश्ते बनते हैं । तो फिर चलिए कभी चाय पर मिलते हैं।🤩☕ कड़वाहट पत्ती सी छनती है, रिश्ते चीनी से घुलते हैं, जब कोई दिल से कहता है, चलो चाय पर मिलते हैं।। कभी कड़वी यादें बिसराते, कभी दूरी दिल की सिलते हैं, जब कोई दिल से कहता है,  चलो चाय पर मिलते हैं।। कभी कुछ कहते कभी सुनते हैं, बातों में बातें बुनते हैं, जब कोई दिल से कहता है, चलो चाय पर मिलते हैं।।

कोरोना हो जाने पर क्या करें? What to do if you are corona positive?

Image
 कोरोना हो जाने पर क्या करें?  जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर बहुत ही आक्रामक और संक्रामक है और यह बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इस बार पूरे के पूरे परिवार एक साथ संक्रमित हो रहे हैं। मेरा भी पूरा परिवार को रोना से संक्रमित हुआ। कोरोनावायरस हो जाने पर क्या करें? सबसे पहले तो आपको उचित चिकित्सक से परामर्श लेकर अपनी चिकित्सा शुरू करा देनी चाहिए । दवाओं की अतिरिक्त भी बहुत कुछ है जो इस वायरस के विरुद्ध लड़ने में आपकी सहायता कर सकता है । इस वायरस से लड़ने में आपकी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के अलावा यदि कोई शक्ति आपकी मदद करती है तो वह है आपकी आत्मशक्ति। सकारात्मक रहें: अपने मन में एक सकारात्मकता रखें। सोचें कि आप जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे। आपका पूरा परिवार जल्दी स्वस्थ हो जाएगा। यदि आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हैं तो विश्वास कीजिए आप की आत्मशक्ति दुगनी हो जाती है और यही आपको इस वायरस के विरुद्ध लड़ने की क्षमता दुगनी करती है। घबराए नहीं। क्या खायें  इस संक्रमण में आप हेल्थी डाइट लेते रहें। अपने भोजन में पोषक तत्वों को प्रचुर मात्रा में रख...

ज्वाला शक्ति (Jwala Shakti)

Image
               ज्वाला शक्ति  आज का दिन एक विशेष दिन है। आज का दिन उस नारी शक्ति को सम्मान देने का दिन है जो हर दिन सम्मान की अधिकारी है।   आज का दिन ऐसे लोगों की सोच बदलने का दिन है जो नारी को अबला समझते हैं। लेकिन यही नारी जब कन्या के रूप में जन्म लेती है तो घर आंगन को खुशियों से भर देती है। जब पत्नी बनकर किसी के जीवन में जाती है तो एक मकान को घर बना देती है। मां बनकर किसी को जन्म देती है और जीवनदायिनी बन जाती है।   वह पुरुष क्या जो नारी का सम्मान ना करें। जो नारी स्वयं से पहले अपनों को रखती है।अपनी इच्छाओं को अपने दायित्वों के लिए त्याग देती है। लोग जीवन भर उसके कर्तव्यों को गिनाना नहीं भूलते। उसके अधिकारों और सम्मान का हनन करने वाली अपने पतन से भी नहीं डरती। आज की नारी ने पुरुषों से कंधे से कंधा मिला लिया है। क्या पुरुष भी नारी से कंधे से कंधा मिला पाएंगे? ईश्वर की ऐसी अद्भुत कृति को पूरे सम्मान के साथ हम सभी को शुभकामनाएं देना चाहिए🙏 समस्त नारियों और पुरुषों को जिनके जीवन में नारियों की अहम भूमिका है नारी दिवस की हार्दिक शुभ...

कोरोना वायरस- किस सतह पर कितना जीवन-ख़तरे और बचाव

Image
कोरोना वायरस -सावधान नमस्कार दोस्तों! आज पूरी दुनिया में जिस तरह कोरोना वायरस का प्रकोप फैलता जा रहा है, हम सभी का कर्तव्य बनता है कि एक जागरूक नागरिक की तरह हम अपने अपने स्तर पर सक्रिय रहें और अपने फर्ज को निभाते हुए कोरोना वायरस को हराने में सभी का सहयोग करें। कोरोना वायरस का संक्रमण महामारी तक चार चरणों में पहुंचता है। कोरोना वायरस अभी भारत में दूसरे चरण पर है। दूसरा चरण यानी कि बाहर से आए लोगों द्वारा दूसरे व्यक्ति तक संक्रमण का पहुंचना। यदि हम सभी सतर्क और सावधान होकर बताए गए नियमों का पालन करते हुए सहयोग नहीं करेंगे तो कोरोना वायरस को तीसरे चरण तक पहुंचने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। तीसरा चरण यानी कि लोगों के एक समुदाय द्वारा संक्रमण दूसरे समुदाय तक पहुंचना। चौथे चरण में संक्रमण पूरे देश में महामारी की तरह फैल सकता है। ऐसे में स्थिति बहुत गंभीर हो जाएगी। इसलिए हम सभी भारतीयों को सतर्क रहना है। जागरूक रहना है बताए गए नियमों का पालन करना है जिससे कि भारत बाकी देशों जैसे चीन और इटली की तरह तीसरे और चौथे चरण में कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा रहे। ड्रॉपलेटस से संक्रमण सबसे ज...

पानी पीने का उचित समय और सही तरीका || Pani peene ka uchit tareeka

Image
जल से ही जीवन जल हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और जल के बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है। कोई भी व्यक्ति एक बार को खाने के बिना रह सकता है परंतु जल के बिना जीवन असंभव है। जिस तरह पृथ्वी का ज्यादातर हिस्सा जल है। ठीक उसी तरह हमारे शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा यानी कि 70% भाग जल से निर्मित होता है। शरीर के हर अंग जल से ही निर्मित होते हैं। चाहे रक्त कोशिकाएं हों, किडनी हों, अथवा हड्डियां ही क्यों ना हो सभी अंगों में जल की कुछ ना कुछ मात्रा उपस्थित रहती है। हमारे शरीर से पानी किसी ना किसी रूप में चाहे वह पसीना  हो,मल मूत्र अथवा सांस छोड़ने में भाप द्वारा निष्कासित होता रहता है। ऐसे हमारे शरीर को रक्त का संचार व्यवस्थित रखने के लिए पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलाने के लिए एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जल की बहुत आवश्यकता रहती है। एक सामान्य व्यक्ति को दिन भर में लगभग 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए लेकिन वे लोग जिनकी दिनचर्या में शारीरिक श्रम की अधिकता रहती है जैसे व्यायाम या दौड़ना य खेलना कूदना जिन की दिनचर्या में शामिल हों उन लोगों को सामान्यतः थोड़े अध...

उम्र के उस पार (Umra ke us paar)

Image
          उम्र के उस पार  बूढ़े या जवान? मनुष्य का जीवन उसकी आयु, शारीरिक विकास और क्षमता के अनुसार मुख्य रूप से चार अवस्थाओं में विभाजित किया गया है बाल्यावस्था, किशोरावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था। हर आयु की अपनी एक विशेषता होती है। बाल्यावस्था मासूम और चंचल होती है तो किशोरावस्था उत्सुकता और परिवर्तन लेकर आती है। युवावस्था असीम शक्ति और उत्तेजना का सूचक होती है तो वृद्धावस्था अनुभव और ज्ञान से परिपूर्ण होती है। शारीरिक क्षमता और कार्य क्षमता भले ही आयु के साथ घटती जाती है परंतु सीखने की क्षमता, इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और आत्म शक्ति समान रूप से सभी अवस्था में मनुष्य के अंदर होना या विकसित करना संभव है। युवावस्था पार कर चुके कई लोगों का ऐसा कहना कि "अब हमारी उम्र हो चली है... अब हमसे कुछ नहीं हो पाएगा या अब कुछ नया सीखना संभव नहीं" कहीं ना कहीं निराशावादी सोच का सूचक बन जाता है। वे लोग कहीं ना कहीं अपने अनेकों अनुभवों से संभव होने वाली उपलब्धियों पर पूर्ण विराम लगा देते हैं। वे लोग अपनी उम्र को बड़ा कारण बता कर समाज का उदाहरण लेते हुए समस्त क्रि...