Posts

Showing posts with the label Life/Health

समझ दिल की (Samajh Di Ki)

Image
   समझ दिल की (Samajh Di Ki) यह जिंदगी भी बड़ी अजीब है। ग़ौर से देखो तो प्यार के लिए कम पड़ जाती है और नफ़रत के लिए बहुत बड़ी लगती है। कमाल की बात तो यह है कि हम जिंदगी भर उन्हीं लोगों से लड़ने में मनमुटाव में उलझे रहते हैं जो हमारे आसपास होते हैं या हमारे बेहद करीब होते हैं। सच तो यह है कि इस दिखावे की दुनिया में आपको सच्चे लोग मिल जाएं तो ख़ुद को बहुत ख़ुशकिस्मत समझ लो। कोई ऐसा जो आपको सुनता हो, आपकी फ़िक्र करता हो, आपसे आपके दिल का हाल पूछता हो तो उसे ज़िंदगी भर संजो कर रखिएगा। ऐसी रिश्तों की क़द्र करिएगा जो आपको आप जैसे हैं वैसे अपनाते हैं, जो आपको छोटी-छोटी बातों के लिए आंकते नहीं है, जो आपसे दिल से जुड़ते हैं स्वार्थ से नहीं। ठीक ही है कि कहाँ दर्द कम होता है किसी के हाल पूछने से बस तसल्ली हो जाती है कि कोई अपना है। आपको पता है कभी-कभी दिल दिमाग से ज्यादा समझदारी से काम करता है। वह खुद को हल्का रखने के लिए लोगों के दिखावे को समझते हुए भी नजरअंदाज़ कर देता है।😄 करो महफ़ूज़ वो रिश्ता जो मिल के हाल लेता है। जहां तुम डगमगाते हो तुम्हें वह ढ़ाल देता है। बड़ा नादान है य...

आत्महत्या (Atm-hatya)

Image
       आत्महत्या     नमस्कार!🙏 आज की है पोस्ट उन सभी बच्चों और युवाओं के लिए है जो अपने अनमोल जीवन के महत्व को नहीं समझते। जो छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाते हैं टूट जाते हैं। जिन्होंने जीवन में अभी संघर्ष आरंभ भी नहीं किया होता वो इतनी जल्दी हार जाते हैं अपना जीवन समाप्त करने की चेष्टा करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि जीवन ईश्वर का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है जिसे हमें सहेज कर रखना चाहिए। हमारा जीवन एक बार इस संसार में आने के बाद सिर्फ हमारा नहीं होता। हमारा जीवन हम सब से जुड़े हुए व्यक्तियों से जुड़ा हुआ होता है। आपके जीवन का महत्व आप के साथ साथ आप से जुड़े व्यक्तियों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। संसार में भले ही हर व्यक्ति अकेले आता है और अकेले जाता है लेकिन समाज में हम सभी एक दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं। हम सभी के लिए इन रिश्तों का बंधन हमारे जीवन का आधार बन जाता है। तो उस जीवन पर केवल अपना अधिकार समझते हुए आजकल के बच्चे और युवा अपने हाथों से उसे समाप्त करने की चेष्टा क्यों करते हैं? आज आप सभी से मेरा अनुरोध है कि अपने जीवन के महत्व को समझ...

कोरोना स्वाहा (Corona Swaha)

Image
 कोरोना स्वाहा (Corona Swaha) तैर हवा में आता तू, कौन सा बैर निभाता तू, अत्याचारी दे बीमारी, तू ले आया संकट भारी। दानव सा रूप बदलता तू, चुपके से जीवन छलता तू, तू खेल रहा है भावों से, और जीत रहा है हर पारी। माना घनघोर अंधेरा है, हर रात के बाद सवेरा है, तू अभिमानी कर मनमानी, भेष बदलता विषधारी।। हम सावधान है तैयारी, ईश्वर से हर शक्ति हारी, तेरी हार की कर ली अज्ञारी, स्वाहा तू अब तेरी बारी।। Dr.Anshul Saxena 

कारोबार (Karobaar)

Image
       कारोबार (Karobaar) बीते हुए वक्त से क्यों प्यार करती है, मासूमियत को छीन समझदार करती है, मुनाफ़े में देती दिल का सुकून मुझे, मेरी जिंदगी यादों का कारोबार करती है।। कभी रूठती मुझसे तो कभी प्यार करती है, ख्वाहिशों में खुशियों की दरक़ार करती है, कभी देती नक़द तो कभी उधार करती है, मेरी जिंदगी यादों का कारोबार करती है।। सो जाऊं मैं फिर भी जतन हज़ार करती है, ख्वाब में दस्तक यह बार-बार करती है, नींद ले फिर ख़्वाब दे सौदा करे ऐसा, मेरी ज़िंदगी यादों का कारोबार करती है।। Dr.Anshul Saxena

अभी बाक़ी है (Abhi baaki hai)

Image
                  अभी बाक़ी है ज़िंदगी जीने का सबब अभी बाक़ी है, ज़िंदगी में ज़िंदगी का सबक अभी बाक़ी है, आसाँ तराशना मिट्टी के जिस्म को, रूह तराशिये वो चमक अभी बाक़ी है। ABHI BAAKI HAI जैसा कि हम सभी जानते हैं कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने हमारे देश को हिला कर रख दिया। जीवन के इस उतार-चढ़ाव ने बहुत कुछ सिखाया है लेकिन अब भी बहुत कुछ सीखना बाक़ी है।  दूसरों से आगे निकलने की होड़, दूसरों की सरीक़त करना अब रोकना होगा। इस सरीक़त को रोकना अभी बाक़ी है। जो भगवान ने दिया है उतने में ही खुश रहना सीखना अभी बाक़़ी है। क़हर बरपाते कोरोना ने जो सबक दिया है उस सबक को सीखना अभी बाक़ी है। छोटी सी ज़िंदगी बार-बार नहीं मिलती। शिकवे शिकायत छोड़ें  ज़िंदगी जीना अभी बाक़ी है ।

कोरोना हो जाने पर क्या करें? What to do if you are corona positive?

Image
 कोरोना हो जाने पर क्या करें?  जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर बहुत ही आक्रामक और संक्रामक है और यह बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इस बार पूरे के पूरे परिवार एक साथ संक्रमित हो रहे हैं। मेरा भी पूरा परिवार को रोना से संक्रमित हुआ। कोरोनावायरस हो जाने पर क्या करें? सबसे पहले तो आपको उचित चिकित्सक से परामर्श लेकर अपनी चिकित्सा शुरू करा देनी चाहिए । दवाओं की अतिरिक्त भी बहुत कुछ है जो इस वायरस के विरुद्ध लड़ने में आपकी सहायता कर सकता है । इस वायरस से लड़ने में आपकी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के अलावा यदि कोई शक्ति आपकी मदद करती है तो वह है आपकी आत्मशक्ति। सकारात्मक रहें: अपने मन में एक सकारात्मकता रखें। सोचें कि आप जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे। आपका पूरा परिवार जल्दी स्वस्थ हो जाएगा। यदि आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हैं तो विश्वास कीजिए आप की आत्मशक्ति दुगनी हो जाती है और यही आपको इस वायरस के विरुद्ध लड़ने की क्षमता दुगनी करती है। घबराए नहीं। क्या खायें  इस संक्रमण में आप हेल्थी डाइट लेते रहें। अपने भोजन में पोषक तत्वों को प्रचुर मात्रा में रख...

सकारात्मक रहें (Be Positive)

Image
 सकारात्मक रहें (Be Positive) यह तो हम सभी जानते हैं कि बुजदिल लोग पीछे से वार करते हैं और बहादुर सामने से प्रहार करते हैं। कोरोनावायरस भी कुछ ऐसा ही कायरों की तरह बुजदिलों की तरह सब को चुपके से अपना शिकार बना रहा है। यदि आप या आपके अपने इसका शिकार बने हैं तो घबराइएगा मत। आप भले ही कोरोना Positive हों लेकिन अपनी सोच को सकारात्मक रखिए। हम सब इसको मिलकर हरा सकते हैं यदि हम अपने अंदर की आत्मशक्ति को मजबूत रखें और सकारात्मक रहें। BE POSITIVE to be corona negative. Let's spread positivity.

सवाल ज़िन्दगी से (sawal zindagi se)

Image
   सवाल ज़िन्दगी से छोटी सी ख्वाइशें पीछे छूटने लगी, तुझको लगा गले अब ये पूछने लगी, तुझमें ही तो सपनों ने दम भरा था, तुझमें ही तो अपनो ने रंग भरा था, ऐ जिंदगी बता तू क्यों रूठने लगी?

एक बाल (Ek Baal) Part - 1

Image
 एक बाल ( Ek Baal ) Part-1 यह कहानी सरकारी पद पर कार्यरत शलभ शर्मा की है जो शुरू से ही होनहार और अंतर्मुखी स्वभाव का व्यक्ति था। दिनभर के काम से थके मांदे लौटे शलभ ने सोने से पहले अपनी अलमारी में से एक किताब निकाली और उसे लेकर आराम कुर्सी पर बैठ गया। किताब खोलते ही वह अपने अतीत के पन्ने कब पलटता चला गया उसे पता ही नहीं चला।  मानो कल की ही बात थी जब उसके विवाह का विज्ञापन अख़बार में निकाला गया था। पहले दो बार में कोई उपयुक्त वधु ना मिल पाने के कारण यह तीसरी बार था जब शलभ के विवाह के लिए विज्ञापन निकाला गया था।  शलभ अपने विवाह के प्रस्तावों को देख देख कर खींझ चुका था। अच्छी नौकरी और अच्छी पढ़ाई होने के बावजूद लड़कियां उससे मिलते ही उसे अस्वीकार कर देती थीं। वजह सिर्फ एक थी - शलभ का गंजापन। शलभ के बाल उम्र से पहले ही झड़ने लगे थे। जब वह पढ़ाई कर रहा था तब से ही वह आधा गंजा हो चुका था। तब से ही शलभ लोगों के तानों और मज़ाक का शिकार बनता चला आ रहा था। हद तो तब हो गई जब उसके किसी पड़ोसी ने यह कहकर चिढ़ाया, "अंकल कब तक विज्ञापन देते रहोगे? अब शादी का विचार छोड़ दो।" अभी शलभ 30 ...

कोरोना वायरस-खुद को कैसे बचाएं?

जिस तरह देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप फैल रहा है सभी लोग यही सोच कर परेशान है कि इस भयानक वायरस से किस प्रकार सुरक्षित रहा जाए? सबसे बड़ी समस्या की बात यह है कि इस वायरस से संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और इसका इलाज अभी तक वैज्ञानिक ढूंढ नहीं पाए हैं। यदि कोई वैक्सीन या दवाई विकसित भी हो जाती है तो उसको इलाज में लाने में कम से कम 12 से 18 महीने लगेंगे। ऐसी परिस्थिति में यदि हम कुछ कर सकते हैं तो वह है सतर्क रहें और खुद को सुरक्षित रखें। पहले यह जानना जरूरी है कि कोई भी वायरस का संक्रमण किस प्रकार होता है। संक्रमण किसी वायरस से संक्रमित या पीड़ित व्यक्तियों के प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष संपर्क, या उनके रोगोत्पादक एवं निकट संपर्क से एक से दूसरे व्यक्ति संक्रमित हो जाते हैं। इसी प्रक्रिया को संक्रमण(Infection) कहते हैं। क्या है कोरोना वायरस? कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है. इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है. इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था. डब्लूए...

जीवन (Jivan)

                       जीवन  कितनों को अपने मिले नहीं, कुछ सपने पूरे हुए नहीं। कुछ एक वक्त ही खाते हैं, कुछ बिन छत के सो जाते हैं। जो जीवन भर मायूस रहे, वे जीवन क्या जी पाते हैं। कुछ चंद बची कुछ सांसो में, जीवन क्या बतलाते हैं। भोर सुहानी आई है, 'तुम हो'यह संदेशा लाई है। ईश्वर का आभार करो, सपनों को साकार करो। आशा की सामर्थ्य भरो, जीवन को ना व्यर्थ करो। 🌻😊🙏🌻

ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बहुत छोटी है

Image
ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बहुत छोटी है तू कभी हंसती है  तो कभी रोती है ए ज़िंदगी तेरी उम्र बहुत छोटी है। भुला दो सारे शिकवे गिले जो अपने हो उन्हें लगा लो गले जी भर के जी लो आज अभी क्या पता कल मिले ना मिले कल की ना दे ख़बर सपने मग़र बोती है ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बड़ी छोटी है।। किसी से रूठे हो तो उसे मना लो दिल में हो प्यार तो उसे जता दो क्या लिया क्या दिया ये हिसाब छोड़कर जो हो तुम्हारे पास बेहिसाब लुटा दो कर लो अगर क़दर तो आंसू भी मोती है ऐ ज़िंदगी तेरी उम्र बहुत छोटी है।। Dr.Anshul Saxena

खांसी दूर करने के अचूक उपाय / Home remedies to get rid of Cough

Image
खांसी ज्यादातर खांसी बदलते मौसम के समय अथवा जाड़ों में हो जाती है। सूखी खांसी हो तो गले का दर्द बहुत परेशान करता है और यदि कफ वाली खांसी हो तो सांस लेने में बहुत परेशानी होती है। कभी-कभी तो रात को सोते समय लगातार खांसी उठने से सोने में भी काफी तकलीफ होती है।वैसे तो कफ सिरप लेने से खासी में बहुत आराम मिलता है लेकिन कफ सिरप के कुछ ना कुछ साइड इफेक्ट होते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए हितकारी नहीं होता। इसलिए बड़े बुजुर्ग और वैद्य लोगों का कहना है कि खांसी जुकाम हो जाने पर अंग्रेजी दवाइयां ना लेकर घरेलू उपाय करना ही कारगर सिद्ध होता है। आज यहां आपको बेहद आसान और आजमाएं हुए घरेलू नुस्खे जानने को मिलेंगे जो खांसी दूर करने के लिए रामबाण सिद्ध होंगे। यह ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनको आजमाने से ना केवल बच्चे बल्कि बड़ों को भी खांसी होने पर बेहद आराम मिलेगा। 1. खांसी दूर करने के लिए सबसे पहले एक सरल उपाय है कि आप एक कप गर्म पानी उबाल लें और उसमें दो चुटकी नमक मिला दे और वह पानी गुनगुना हो जाने पर उस पानी से गरारे करें इससे गले में अटका हुआ का दूर होता है यदि आप उस नमक के पानी को थोड़ा-थोड़ा...

हिन्दी (Hindi Bhasha)

Image
हिन्दी (Hindi Bhasha) हिंदी मेरी मातृभाषा, हिंदुत्व का सम्मान, अपनाएंगे जब मिल सारे रख पाएंगे इसका मान।। भाषा में आभूषण हिंदी, जैसे भारत माँ की बिंदी, हिंदी है अभिमान देश का, हिंदी से ही देश का मान।। बन प्रहरी यह प्रण लो सारे, हिंदी झुके ना हिंदी हारे, हिंदी से ही देश की रक्षा, हिंदी सुरक्षा कवच समान, आन बान देश की शान, हिंदी है तो हिंदुस्तान।। By:-Dr.Anshul Saxena