कारोबार (Karobaar)

       कारोबार (Karobaar)

कारोबार (Karobaar)Hindi Quote about life by Dr.Anshul Saxena@expressionshub


बीते हुए वक्त से क्यों प्यार करती है,


मासूमियत को छीन समझदार करती है,


मुनाफ़े में देती दिल का सुकून मुझे,


मेरी जिंदगी यादों का कारोबार करती है।।


कभी रूठती मुझसे तो कभी प्यार करती है,


ख्वाहिशों में खुशियों की दरक़ार करती है,


कभी देती नक़द तो कभी उधार करती है,


मेरी जिंदगी यादों का कारोबार करती है।।


सो जाऊं मैं फिर भी जतन हज़ार करती है,


ख्वाब में दस्तक यह बार-बार करती है,


नींद ले फिर ख़्वाब दे सौदा करे ऐसा,


मेरी ज़िंदगी यादों का कारोबार करती है।।


Dr.Anshul Saxena




Comments

Popular Posts

हर घर तिरंगा ( Har Ghar Tiranga)

गृहणी (Grahani)

बेटियाँ (Betiyan)

होली है (Holi Hai)

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

Never Judge a Book by its Cover

सम्मान- रिश्तों का(Samman Rishton Ka)

तानाशाही (Tanashahi)

अभिलाषा: एक बेटी की

फर्क़ - मर्द और औरत का