Posts

Showing posts with the label Hasya-Vyang

कोरोना ने सरेआम कर दिया (Corona ne Sareaam kar Diya)

Image
      कोरोना ने सरेआम कर दिया जो गले मिलने से क़तराते थे, दिलों में थी दूरी पर हाथ मिलाते थे, उस दूरी को बस खुलेआम कर दिया। कोरोना ने सब सरेआम कर दिया।। वो अब भी नज़र मिलाते नहीं हैं, दिल की गिरह को मिटाते नहीं हैं, वक़्त दें जब वक़्त है पर.. वक़्त नहीं है खामखाँ क्यों काम को बदनाम कर दिया। कोरोना ने सब सरेआम कर दिया।। दर्द में भी दर्द को क्यों बांटते हैं लोग, सब जल रहा फिर राख को क्यों छाँटते हैं लोग, लालच की चिंगारी क्यों बुझती नहीं है इंसान ने इंसान को शैतान कर दिया कोरोना ने सब सरेआम कर दिया।। गली कूचे कस्बों को वीरान कर दिया, ये कोरोना ने कैसा क़त्ले-आम कर दिया।। Dr. Anshul Saxena  Corona Ne Sareaam Kar Diya

कोरोना डर जाएगा (Corona Dar Jayega)

Image
        कोरोना डर जाएगा मल्टीविटामिन कैल्शियम, चूसो सब लिम सी, डालो सैशे दूध में, घोल विटामिन डी, घोल विटामिन डी, साथ प्रोटीन भी खाओ, कोरोना से बचने के, नुस्खे अपनाओ। गरम मसाले नाक में, काढ़े की गर्मी आँत में, मई जून की गर्मी फ़ेल, मुंह को डालो भाप में। मुंह को डालो भाप में। पंखा मत खोलो कोरोना से बचना है तो यह सब झेलो। पानी पी लो खूब, मगर वो गरम ही रखना, दही आइसक्रीम दूर से देखो, मना है चखना। बाबा नीम हकीम कहे तू तर जाएगा। इतनी गर्मी झेल, कोरोना डर जाएगा। Dr. Anshul Saxena/expressions

कोरोना सब पर भारी(Corona Sab Par Bhari)

Image
कोरोना की महामारी, कैसी पड़ गई सब पर भारी। बढ़ती आइब्रोज बढ़ती दाढ़ी, धक्का मार अब जीवन गाड़ी🤓। सूट जींस या पहनें साड़ी आंटी हो गई दीदी सारी मुश्किल में सब पड़ गई भारी🙆‍♀️ कैसे करें अपनी तैयारी💇‍♀️ कोरोना की महामारी, कैसी पड़ गई सब पर भारी। वजन बढ़ा या पेट हो भारी 🧟‍♀️ योगा की कर लो तैयारी🧘‍♀️ सूचना जनहित में जारी🤫 पैर अभी ना करना भारी😉 कोरोना की महामारी, कैसी पड़ गई सब पर भारी। महिला घर-घर खेल रहीं थी, अब आई पुरुषों की बारी।🤷‍♀️ झाड़ू खटका बर्तन डस्टिंग, लगते दुश्मन अत्याचारी।।😡👊 कोरोना की महामारी, कैसी पड़ गई सब पर भारी। Dr.Anshul Saxena 

विवाह- मेहमान और उपहार

Image
 शुभ विवाह संपन्न,🙏  फिर सब शुरू हो जाते हैं,  जो जाते हैं जो बुलाते हैं,   सबकी शिकायतों के  बस्ते खुल जाते हैं।।🤗  लोग क्या लाते हैं,  क्या दे जाते हैं,  आइए ऐसी टीका- टिप्पणियों का,  मिलकर लुत्फ़ उठाते हैं।।🤓 एक को बुलाओ तो, चार चार आते हैं,😏 हज़ारों लेते हैं, सौ पाँच सौ दे जाते हैं।।🙄 कुछ नकली हार भी,  सोने का बताते हैं,😎 बहुत क़ीमती है, ऐसा दिखाते हैं।😂 कुछ लोग तो पता नहीं, क्या-क्या दे जाते हैं,  अपने अन उपयोगी उपहारों को,  बड़ी शान से थमाते हैं।🙌 कुछ शादी की खुशी इस तरह मनाते हैं, एक दो नहीं आठ दस टिकाते हैं,🍻 फिर क्या देना है कुछ याद नहीं रहता, अंत में खाली लिफ़ाफ़ा ही दे आते हैं।।😂 कुछ खाने में क्या है,  ऐसी जानकारी जुटाते हैं,🍖🍔🍜🍛 ऐसे अवसर कहां बार-बार आते हैं,🍕🌭🌮🌯🍨 इसलिए एक एक चीज़ जी भर के खाते हैं।। कुछ लोग तो, पूरी थाली भर लाते हैं,🍱 फिर मिले ना मिले, इस तरह चबाते हैं।।😆 जो आते हैं उन सब से, मिल भी नहीं पाते हैं,🤔 फिर भी जो नहीं आते ...

शॉपिंग बालाएं

Image
  डिस्काउंट आने पर जो झूम जाती हैं,🙌 डिस्काउंट के गणित में वो घूम जाती हैं,🤔😇 एक चीज लेनी हो दस चीज लाती हैं,🤗 कभी दस में भी कुछ लिए बिना लौट आती हैं,😣 शॉपिंग इनकी जन्नत मॉल इनका स्वर्ग😃 महिलाएं या बालाएं कहां समझ आती हैं।🙅 एक ड्रेस जब दो जगह पहन जाती हैं,👗 अगली जगह उसी ड्रेस को पुराना बताती हैं, अपने जैसी ड्रेस कहीं देख आती हैं,  तो महंगी से महंगी ड्रेस ना इन्हें भाती हैं, आधे कपड़े भी ठीक से पहन नहीं पाती हैं,  फिर भी भरी अलमारी खाली बताती हैं।।🙆 कभी कहीं कभी कहीं अक्सर ये जाती हैं,  फिर भी कहां जाऊं यह सवाल उठाती हैं,🤔 आपकी हां या ना में बस इतना फर्क़ है, हां की तो जेब कटी ना में बेडा ग़र्क है, हर तर्क अंत में यह जीत जाती हैं,👧 पिता हो या पति उन्हें मना ही लाती हैं।। By:- Dr.Anshul Saxena 

शादी का कार्ड

Image
शादी का कार्ड इतना बलवान, आपसे ज्यादा इसका मान, जब यह मिले तभी सम्मान, ना मिले तो भ्रकुटी कमान।।😤  प्रथम निमंत्रण आपको,  पूरे करिए काम,🙏  फिर भी मेरी मानिए,  सब इतना नहीं आसान।।  कुछ मान्य लोग हैं,😎  सम्मान होना चाहिए😀  ये आएं या ना आएं,  कार्ड होना चाहिए,  घर में भीगी बिल्ली   शादी में बनें महान।।  शादी का कार्ड...... रीति रिवाज तमाम होने चाहिए, सगे-संबंधियों का नाम होना चाहिए, सपरिवार लिखना भूल गए, फिर देखें इसका परिणाम, शीत युद्ध का हो जाता ऐलान।।😲 शादी का कार्ड....... यह जिसको नहीं मिला  उस की घटती शान, मनमुटाव को मन में ठान, शिकायतों की खुले दुकान, हे भगवान हे भगवान !!🤔 मान ना मान ऐसे मेहमान।। शादी का कार्ड......🙏 By-Dr.Anshul Saxena

अनोखे नौजवान (Anokhe Naujawan)

Image
अनोखे नौजवान                               बैठे-बैठे खा लें इनसे                               मेहनत कौन कराए                             काला चश्मा नीची जींस                              सब पर रौब जमाएं।                            बाप की जेबें रोज ये ऐंठें                             धुआं रोज उड़ाएं                            ऐसे वैसे ऐश करा लो                             पैसे कौन कमाए। ...

ऑनलाइन ज़माना

Image
                          ऑफलाइन का गया ज़माना                           ऑनलाइन सब होता है                           'ढिंचक' सा कुछ भी कर दो                            ऐंवई हिट वो होता है।😀                           अच्छे लेख को कौन पढ़े,                           सिर से पार निकलता है ,🙆                           कॉपी पेस्ट फॉरवर्ड करो,                           नकली माल ही चलता है ।                   ...

नेता और अधिकारी

Image
            नेता और अधिकारी                                          साम दाम और दंड भेद से                        पड़ रहे सब पर भारी,                        कला  खोखली,नकली ज्ञान ,                        बन बैठे अधिकारी ।                        न्याय दिलाने बैठे थे,                        अन्याय हो रहा भारी,                        वोटों के लालच  ने कैसे,                        अकल मार दी सारी।।       ...

भांति भांति के लोग

  सब ज्ञान बांटने वाले, ज्ञानी नहीं हुए,  सोच थोपने वाले,अभिमानी भरे हुए,  सोच नहीं बदली , तो क्या हुए बड़े,  देश बदल रहा है, तुम हो वहीं खड़े । कुछ दिखावटी ढोंगी, तो कुछ अज्ञान भरे, अकल पे चलते औरों की, अपनी सोच परे,  बे पेंदी के लोटे जैसे, कुछ हां में हां भरे , कुछ गूंगे कुछ बहरे कुछ मूंक रहें खड़े। कोई गुणी कुछ अलग सोच,कुछ भी अलग करे, लोगों की जलन ईर्ष्या,उस पर घात करे , हम नहीं तो तुम नहीं, कुछ ऐसी सोच लिए , आगे नहीं बढ़ने देंगे, आपस में रहें भिड़े । उम्र से बढ़कर अनुभव,जीवन का पाठ पढ़े, वेद जानकर क्या होगा,ना वेदना जान सके। पुरान खंडी रिवाजों का, बस हाहाकार करे, नया नहीं सीखेंगे हम, उम्र बड़े तो बड़े । जो जानें हम वो बोले हैं,सुनने से ज्ञान बड़े,  सुनने वाले कम मिलते हैं,वक्ता भरे पड़े। सोच नहीं बदली , तो क्या हुए बड़े,  देश बदल रहा है, तुम हो वहीं खड़े ।। By:- Dr.Anshul Saxena