Posts

Disabled or Abled?

Image
  You call them disabled who are specially abled to keep their heart pure for everyone by ignoring your inability to see their ability. Dr. Anshul Saxena 

Autism Awareness Day

Image
 Today is World Autism Awareness Day.  God has blessed us with beautiful life. Let's make somebody's life better by understanding and accepting their differences.

ज्वाला शक्ति (Jwala Shakti)

Image
               ज्वाला शक्ति  आज का दिन एक विशेष दिन है। आज का दिन उस नारी शक्ति को सम्मान देने का दिन है जो हर दिन सम्मान की अधिकारी है।   आज का दिन ऐसे लोगों की सोच बदलने का दिन है जो नारी को अबला समझते हैं। लेकिन यही नारी जब कन्या के रूप में जन्म लेती है तो घर आंगन को खुशियों से भर देती है। जब पत्नी बनकर किसी के जीवन में जाती है तो एक मकान को घर बना देती है। मां बनकर किसी को जन्म देती है और जीवनदायिनी बन जाती है।   वह पुरुष क्या जो नारी का सम्मान ना करें। जो नारी स्वयं से पहले अपनों को रखती है।अपनी इच्छाओं को अपने दायित्वों के लिए त्याग देती है। लोग जीवन भर उसके कर्तव्यों को गिनाना नहीं भूलते। उसके अधिकारों और सम्मान का हनन करने वाली अपने पतन से भी नहीं डरती। आज की नारी ने पुरुषों से कंधे से कंधा मिला लिया है। क्या पुरुष भी नारी से कंधे से कंधा मिला पाएंगे? ईश्वर की ऐसी अद्भुत कृति को पूरे सम्मान के साथ हम सभी को शुभकामनाएं देना चाहिए🙏 समस्त नारियों और पुरुषों को जिनके जीवन में नारियों की अहम भूमिका है नारी दिवस की हार्दिक शुभ...

हौसला (Housla)

Image
 नमस्कार!  जीवन का दूसरा नाम एक संघर्ष है  जीवन में  सब कुछ  आसानी से नहीं मिलता। अक्सर  सफलता  संघर्ष के साथ ही आती है। यह पंक्तियां उन लोगों के लिए है जो जीवन में अनेकों चुनौतियों का सामना करते हैं और अनेकों प्रयास करने के बाद भी जिन्हें सफलता नहीं मिलती। जिस तरह आग में जलने के बाद सोना निखरता है उसी तरह से जो व्यक्ति में निरंतर संघर्ष करते रहने से हार नहीं मानता उसे सफलता का मीठा फल जरूर मिलता है। इसलिए बिना हार माने हर व्यक्ति को हौसला रखना चाहिए क्योंकि किसी ने सही कहा है मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत । हौसला (Housla) जागी हैं ये आंखें  अभी सोई नहीं है, देखे थे जो सपने  यहां वो अब भी पलते हैं। शोलों पे चलने से  वो नहीं डरते, आग की लपटों में जो  हर रोज़ जलते हैं।।

एक बाल ( Ek Baal ) Part- 2

Image
 एक बाल (Ek Baal ) Part - 2 अब तक आपने पढ़ा शलभ शर्मा सरकारी नौकरी में कार्यरत एक बहुत ही होनहार परंतु अंतर्मुखी स्वभाव का व्यक्ति था। उम्र से पहले ही झड़ते बालों से हुये गंजेपन के कारण किसी न किसी रूप में कई बार उसके मन को आहत होना पड़ा । कैसे और कब ये जानने के लिये पढ़ें।  एक बाल (भाग एक ) अब आगे पढ़ें सुधा के घर वाले शलभ के जवाब का इंतज़ार कर रहे थे क्योंकि सुधा ने विवाह के लिए हाँ कर दी थी। इस बात ने शलभ को हैरान कर दिया और उसने सुधा से एक बार और बात करने का मन बनाया। शलभ सुधा से मिला और उसने पूछा, " क्या तुम एक ऐसे इंसान को अपना जीवनसाथी बनाना चाहोगी जिसके सिर पर बाल ना हों?" इस पर सुधा ने कहा, " जीवन साथी वह है जो जीवन भर साथ निभाए। यदि किसी के बाद में बाल चले जाएं तब क्या साथ छोड़ दिया जाएगा?" इस बात पर शलभ को यह एहसास हुआ की सुधा अन्य लड़कियों से कितनी अलग थी और शायद वह उसके जीवन में एक अलग रंग भर देगी। अंततः सुधा और शलभ का विवाह हो गया। विवाह के दौरान ही शलभ ने किसी रिश्तेदार को कहते हुए सुना लड़का तो अच्छा है लेकिन अगर उसके सिर पर बाल होते तो कुछ और ही ...

एक बाल (Ek Baal) Part - 1

Image
 एक बाल ( Ek Baal ) Part-1 यह कहानी सरकारी पद पर कार्यरत शलभ शर्मा की है जो शुरू से ही होनहार और अंतर्मुखी स्वभाव का व्यक्ति था। दिनभर के काम से थके मांदे लौटे शलभ ने सोने से पहले अपनी अलमारी में से एक किताब निकाली और उसे लेकर आराम कुर्सी पर बैठ गया। किताब खोलते ही वह अपने अतीत के पन्ने कब पलटता चला गया उसे पता ही नहीं चला।  मानो कल की ही बात थी जब उसके विवाह का विज्ञापन अख़बार में निकाला गया था। पहले दो बार में कोई उपयुक्त वधु ना मिल पाने के कारण यह तीसरी बार था जब शलभ के विवाह के लिए विज्ञापन निकाला गया था।  शलभ अपने विवाह के प्रस्तावों को देख देख कर खींझ चुका था। अच्छी नौकरी और अच्छी पढ़ाई होने के बावजूद लड़कियां उससे मिलते ही उसे अस्वीकार कर देती थीं। वजह सिर्फ एक थी - शलभ का गंजापन। शलभ के बाल उम्र से पहले ही झड़ने लगे थे। जब वह पढ़ाई कर रहा था तब से ही वह आधा गंजा हो चुका था। तब से ही शलभ लोगों के तानों और मज़ाक का शिकार बनता चला आ रहा था। हद तो तब हो गई जब उसके किसी पड़ोसी ने यह कहकर चिढ़ाया, "अंकल कब तक विज्ञापन देते रहोगे? अब शादी का विचार छोड़ दो।" अभी शलभ 30 ...

Ishq ki kashmkash ( इश्क़ की कश्मक़श)

Image
  क़श्मक़श इश्क़ की उसे समझाना क्या, जो बिन कहे सुन ले उसे बताना क्या,  जज़्बात की ज़ुबाँ तो लफ़्ज़ों से परे है, जो महसूस ना करे उसे जताना क्या।। Dr.Anshul Saxena