Posts

Dard - E - Dil ( दर्द ए दिल)

Image
  Dard - E - Dil ( दर्द ए दिल) ज़िंदगी जब मर्ज़ बन जाए तो कोई क्या करे? जीना भी अगर फ़र्ज़ बन जाए तो कोई क्या करे? कहते हैं हर मर्ज़ की दवा होती है, दवा ही अगर दर्द बन जाए तो कोई क्या करे।।

तालिबानी सोच (Talibani Soch)

Image
       तालिबानी सोच  नमस्कार! इस दुनिया में हो रहे तालिबानी खेल को तो हम सभी देख रहे हैं लेकिन आश्चर्य और अफसोस उन लोगों के लिए होता है जो कहने को तो हिंदुस्तानी है मगर सोच से तालिबानी है। मेरी पूरी कविता "तालिबानी सोच"को सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें। जय हिंद जय भारत🙏   लानत है उन गद्दारों पे, जो प्यार करें हथियारों से, जो पीठ में चाकू घोंपते हैं, बदतर हैं वो हत्यारों से।। कहते इस देश में डरते हैं, आज़ादी-आज़ादी करते हैं, असली आज़ादी का मतलब, ज़रा पूछो उन अफ़गानों से।। मुमकिन है जान बचा लें वो, आतंकी खूनी मंजर से, कैसे यह मुल्क़ बचाओगे? कुछ उन झूठे मक्कारों से।। जो कहने को हिंदुस्तानी हैं, पर सोच से तालिबानी हैं, हल ढूंढो कल ग़र बचना है इनके आतंकी वारों से।।            Dr.Anshul Saxena 

Lafz aur zazbaat

Image
लफ्ज़ और जज़्बात लफ्ज़ लबों पर रहते हैं, जज़्बात दिलों से बहते हैं, तुम क्या ढूंढोगे लफ्ज़ों में, जज़्बात जो दिल के कहते हैं।।

स्वामी विवेकानंद : सुविचार (Swami Vivekananda Suvichaar)

Image
  भारतीय संस्कृति व दर्शन को जन जन तक पहुंचाने वाले सनातन अध्यात्म चेतना के प्रतीक, प्रकाण्ड विद्वान, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन🙏 आइए स्वामी जी के कुछ अनमोल सुविचारों पर प्रकाश डालते हैं। "एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ। " "सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।" "उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।।" "हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।" ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है। "जब तक जीना है, तब तक सीखना है, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है"

सावन (Saawan)

Image
                           सावन   भीगी सी रुत में वो सावन बरसना। मतवाली हो फिर धरा का महकना।। तृप्ति दे तपती धरा की तपन को, वो ठंडी पवन और मेघों का गरजना।। वो बारिश की बूंदों का मिट्टी पर पड़ना , वह सोंधी सी खुशबू का हौले से उड़ना, कोयल और मैना का खिल के चहकना, पत्तों के झुरमुट में उड़ के सिमटना, भीगी सी रुत में वो सावन बरसना। मतवाली हो फिर धरा का महकना।। वो सतरंगी रंगों का नभ में निखरना, अनुपम छटा का धरा पर बिखरना, काली घटा का घुमड़ कर बरसना, तृप्ति ले बिसरा दे चातक तरसना।। भीगी सी रुत में वो सावन बरसना। मतवाली हो फिर धरा का महकना।। वो नन्हे से बीजों में कोपल का फटना, वह बूंदों से जल में तरंगों का उठना, वो प्रेमी के दिल में उमंगें उभरना, मनमोहक मयूरा को भाये थिरकना।। भीगी सी रुत में वो सावन बरसना। मतवाली हो फिर धरा का महकना।।

मन की आवाज़ (Man Ki Awaaz)

Image
            मन की आवाज़ आप लोगों ने यह बखूबी सुना होगा कि  सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग। यह रोग तो कोरोना के रोग से भी बड़ा है। सही ग़लत छोड़कर लोगों की परवाह कई बार आपको आगे बढ़ने से रोकती रहती है। आखिर यह परवाह कितनी उचित है? उतनी ही जब तक आप अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकें। आपकी अंतरात्मा कभी आपसे झूठ नहीं बोलती। सामाजिक दबाव में इतना मत आइये कि आप सही गलत का अंतर भूल जाएं। दोस्तों बाहर बहुत शोर है कभी इत्मीनान से बैठिए और खुद से बातें कीजिए। सही ग़लत की सारी परतें खुद-ब-खुद  खुल जाएंगी।🙏 इतना तो उजाला रखो तुम, कि अपनी परछाई दिखाई दे। बस उतना ही सुनना लोगों की, कि अपनी आवाज़ सुनाई दे।।

कोरोना स्वाहा (Corona Swaha)

Image
 कोरोना स्वाहा (Corona Swaha) तैर हवा में आता तू, कौन सा बैर निभाता तू, अत्याचारी दे बीमारी, तू ले आया संकट भारी। दानव सा रूप बदलता तू, चुपके से जीवन छलता तू, तू खेल रहा है भावों से, और जीत रहा है हर पारी। माना घनघोर अंधेरा है, हर रात के बाद सवेरा है, तू अभिमानी कर मनमानी, भेष बदलता विषधारी।। हम सावधान है तैयारी, ईश्वर से हर शक्ति हारी, तेरी हार की कर ली अज्ञारी, स्वाहा तू अब तेरी बारी।। Dr.Anshul Saxena