समय (Samay)

     समय (Samay)

expressionshub.co.in




समय का रोना रोने वालों
यदि समय से कर लो काम
फिर समय समय ही होगा
होगा काम के संग आराम।


समय नहीं है कहने वालों
ना करो इसे बदनाम
समय सभी को मिले बराबर
उपयोग तुम्हारा काम।


समय का मोल जो समझे 
समझो उस के बनते काम
जो करता इसकी अनदेखी 
उसके बिगड़े बनते काम।

समय से सबको दो समय
समय पर आओ काम 
समय सभी का समय से आता 
सबके दाता राम।


समय का बनता लेखा-जोखा
अच्छे बुरे को सबने देखा
सही करो जब सही समय तब
समय पर होता नाम।


लक्ष्यभेद का लक्ष्य बनाकर
हर लक्ष्य को दो अंजाम
जीवन भर की भागादौड़ी
अंत में मिले विराम।।

By Dr.Anshul Saxena

Comments

Popular Posts

हर घर तिरंगा ( Har Ghar Tiranga)

गृहणी (Grahani)

बेटियाँ (Betiyan)

होली है (Holi Hai)

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

तानाशाही (Tanashahi)

सलीक़ा और तरीक़ा (Saleeka aur Tareeka)

अभिलाषा: एक बेटी की

सम्मान- रिश्तों का(Samman Rishton Ka)

सुकून (Sukoon)