नारी (Naari)

 नारी 

एक नारी की शक्ति का आंकलन करना किसी के बस की बात नहीं है। एक असीम शक्ति का नाम है नारी। जो हर चुनौती हर संघर्ष को हंस के पार करती हैं। 

बेटियां अक्सर बेटा बन जाती है लेकिन बेटे बेटियां नहीं बन पाते। अपने घर को बसाने के लिए वह जन्म से मिली अपनी पहचान को हंसते-हंसते त्याग देती है। अपने सपने अपनों के लिए हंसी खुशी न्योछावर कर देती है। अपनी हर भूमिका असाधारण रूप में निभाने वाली नारी को कोई चुनौती नहीं रोक सकती।


तुम मान दो तो मान में 

सम्मान देती है।
जन्म क्या पहचान क्या
 

वो जान देती है।

ना भूल कर यह भूलना 

उसे आंकते हो तो

छोटी बड़ी हर बात पर 

उसे जांचते हो तो 

रिश्ते कभी बंधन में 

उसे बांटते हो तो
जीतेगी वो हर हाल में 

जब ठान लेती है।।


Naari Hindi Quote


Comments

Popular Posts

हर घर तिरंगा ( Har Ghar Tiranga)

गृहणी (Grahani)

बेटियाँ (Betiyan)

होली है (Holi Hai)

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

सम्मान- रिश्तों का(Samman Rishton Ka)

Never Judge a Book by its Cover

तानाशाही (Tanashahi)

अभिलाषा: एक बेटी की

सलीक़ा और तरीक़ा (Saleeka aur Tareeka)