जागो जागो हिंदुस्तान (Jaago Jaago Hindustan)


सावधान हो सावधान,
जागो जागो हिंदुस्तान।।

कोरोना से युद्ध हमारा,
रहा नहीं इतना आसान।।

बंद हो रहे ऑफिस सारे,
धर्मस्थल शिक्षण संस्थान।।
कोरोना से युद्ध हमारा,
रहा नहीं इतना आसान।।


थोड़ी सी भी चूक हमारी,
हम पर पड़ जाएगी भारी,
जान है तो है जहान,
अब नहीं बनो अनजान।
कोरोना से युद्ध हमारा,
रहा नहीं इतना आसान।।

जो कर दे बेड़ा पार,
वो पतवार चाहिए।
तलवार सी तैयारी वाली,
धार चाहिए।
सतर्कता संयम और सहयोग,
यही हमारा योगदान।।

कोरोना से युद्ध हमारा
रहा नहीं इतना आसान।।


Comments

Popular Posts

हर घर तिरंगा ( Har Ghar Tiranga)

गृहणी (Grahani)

बेटियाँ (Betiyan)

होली है (Holi Hai)

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

अभिलाषा: एक बेटी की

Never Judge a Book by its Cover

फर्क़ - मर्द और औरत का

सम्मान- रिश्तों का(Samman Rishton Ka)

तानाशाही (Tanashahi)