कोरोना डर जाएगा (Corona Dar Jayega)

        कोरोना डर जाएगा

https://www.expressionshub.co.in/2021/05/corona-dar-jayega.html


मल्टीविटामिन कैल्शियम,
चूसो सब लिम सी,
डालो सैशे दूध में,
घोल विटामिन डी,
घोल विटामिन डी,
साथ प्रोटीन भी खाओ,
कोरोना से बचने के,
नुस्खे अपनाओ।

गरम मसाले नाक में,
काढ़े की गर्मी आँत में,
मई जून की गर्मी फ़ेल,
मुंह को डालो भाप में।
मुंह को डालो भाप में।
पंखा मत खोलो
कोरोना से बचना है
तो यह सब झेलो।

पानी पी लो खूब,
मगर वो गरम ही रखना,
दही आइसक्रीम दूर से देखो,
मना है चखना।

बाबा नीम हकीम कहे
तू तर जाएगा।
इतनी गर्मी झेल,
कोरोना डर जाएगा।

Dr. Anshul Saxena/expressions


Comments

Abhinav Saxena said…
Very nice, नया अंदाज बहुत अच्छा।

Popular Posts

हर घर तिरंगा ( Har Ghar Tiranga)

गृहणी (Grahani)

बेटियाँ (Betiyan)

होली है (Holi Hai)

नारी - एक चिंगारी ( Naari Ek Chingari)

Never Judge a Book by its Cover

सम्मान- रिश्तों का(Samman Rishton Ka)

अभिलाषा: एक बेटी की

तानाशाही (Tanashahi)

फर्क़ - मर्द और औरत का